menu-icon
India Daily

'मिर्जापुर' से लेकर 'पंचायत' तक, ओटीटी के 5 धुआंधार वेब सीरीज जिसके अगले सीजन का फैंस कर रहे हैं बेसब्री से इंतजार

Best OTT Web Series 2023: ओटीटी प्लेटफॉम्स पर इन दिनों ढेर सारी वेब सीरीज और फिल्में रिलीज हो रही हैं. लेकिन कुछ ऐसी सीरीज भी हैं, जो फैंस के दिलों- दिमाग पर राज कर रही हैं और जिनके अगले सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Rajeev Kumar Gupta
Edited By: Rajeev
'मिर्जापुर' से लेकर 'पंचायत' तक, ओटीटी के 5 धुआंधार वेब सीरीज जिसके अगले सीजन का फैंस कर रहे हैं बेसब्री से इंतजार

नई दिल्ली: यूं तो ओटीटी पर वेब सीरीज की भरमार है. लोग फिल्मों से ज्यादा इन्हें देखना पसंद करते हैं. ऐसा इसलिए भी क्योकिं वेब सीरीज के कंटेंट ओरिजिनल और धुआंधार होते हैं. बीते कुछ सालों में ऐसे कई वेब शोज आए, जिन्होंने दर्शकों के दिल में अपनी अलग जहग बनाई है. इस लिस्ट में 'पंचायत', 'मिर्जापुर' और 'आर्या' का नाम भी शामिल है. हालांकि, अब लोग इन सीरीज के अगले सीजन की राह देख रहे हैं.

 

1.  पंचायत 3
सचीव जी और रिंकी के बीच आगे क्या होता है, यह जानने के लिए फैंस बेताब हुए जा रहे हैं. पंचायत 3 के रिलीज का इंतजार किया जा रहा है. बता दें कि इस शो के शूटिंग की शुरुआत हो चुकी है.

 

2. मिर्जापुर 3

कालीन भैया और गुड्डू भैया की लड़ाई में आगे क्या होता है, ये जानने के लिए दर्शक बेचैन हैं. ऐसे में मिर्जापुर 3 का दर्शकों से बेसब्री से इंतजार है. इस सीरीज का दोनों सीजन जबरदस्त हिट रहा. पंकज त्रिपाठी से लेकर अली फजल और दिव्येंदु से लेकर रसिका दुग्गल सभी ने दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया था. इसी साल सीरीज का तीसरा सीजन भी अमेजन प्राइम पर रिलीज होगा.

 

 

3. आर्या 3
सुष्मिता सेन की दमदार वेब सीरीज 'आर्या 3' का भी लोग काफी इंतजार कर रहे हैं. सुष्मिता सेन ने आर्या 3 की शूटिंग पूरी भी कर ली है और जल्द इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जा सकता है.

 

4. द फैमिली मैन 3
मनोज बाजपेयी की बेहतरीन वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' का तीसरा पार्ट देखने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि इसके लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा. रिपोर्ट्स के अनुसार इस साल के आखिर तक सीरीज के नए सीजन की शूटिंग शुरू होगी. मनोज की इस सीरीज के पहले दोनों सीजन को काफी पसंद किया गया है.

 

5. दिल्ली क्राइम 3
शेफाली शाह की वेब सीरीज दिल्ली क्राइम का दो सीजन काफी हिट रहा था, जिसके बाद से ही इसके तीसरे सीजन का यूजर्स इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि शो का दोनों ही सीजन आप ओटीटी प्लेटफॉम नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.