लखनऊ: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज 23 अप्रैल गुरुवार को चार बजे 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट का ऐलान कर दिया है. इस साल यूपी बोर्ड की हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) परीक्षाएं फरवरी-मार्च में हुई थीं. इन परीक्षाओं में करीब 52 लाख से ज्यादा छात्र इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे. जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए हैं वो अपना अब रिजल्ट चेक कर सकते हैं. यहां हम आपको रिजल्ट चेक करने का सबसे आसान तरीका बता रहे हैं.
छात्र रिजल्ट आसानी से ऑनलाइन देख सकते हैं. आधिकारिक वेबसाइट्स पर रोल नंबर डालकर परिणाम चेक किया जा सकता है.
यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है. यह नियम आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स सभी स्ट्रीम के लिए एक समान है. प्रैक्टिकल और थ्योरी के अंकों को जोड़कर कुल मार्क्स निकाले जाते हैं. अगर कोई छात्र किसी विषय में 33% से कम अंक लाता है तो उसे उस विषय में फेल माना जाएगा. फेल होने वाले छात्र बाद में कंपार्टमेंट परीक्षा या स्क्रूटनी (पुनर्मूल्यांकन) के लिए आवेदन कर सकते हैं. बोर्ड जल्द ही इनकी डिटेल्स भी जारी करेगा.
पिछले साल का पास प्रतिशत (संदर्भ के लिए) पिछले साल हाईस्कूल में करीब 90 प्रतिशत और इंटर में 81 प्रतिशत छात्र पास हुए थे. लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से ज्यादा रहा. छात्रों को सलाह है कि सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर ही रिजल्ट चेक करें.