menu-icon
India Daily

MI VS CSK: महामुकाबले से पहले CSK ने खेला बड़ा दांव, आयुष म्हात्रे की जगह मुंबई के खिलाफ उतारा मुंबई का ये पूर्व गेंदबाज

चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2026 सीजन के बाकी मैचों के लिए आयुष म्हात्रे की जगह तेज गेंदबाज आकाश मधवाल को टीम में शामिल कर लिया है.

Ashutosh Rai
Edited By: Ashutosh Rai
MI VS CSK: महामुकाबले से पहले CSK ने खेला बड़ा दांव, आयुष म्हात्रे की जगह मुंबई के खिलाफ उतारा मुंबई का ये पूर्व गेंदबाज
Courtesy: X

IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरूआत चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कुछ खास अच्छी नहीं रही हैं. खेमें में लगातार चोटिल हो रहे खिलाड़ी चेन्नई के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैंं. हाल ही में टीम के लिए 3 नंबर पर जलवा बिखेर रहे आयुष म्हात्रे हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के कारण IPL 2026 के बाकी मैचों से बाहर हो गए. इसके बाद तो मानों फैंस का हाल-बेहाल हो गया.  5-5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ते दिखाई देंगे. इन दोनों की भिड़ंत से पहले आयुष म्हात्रे के रिप्लेसमेंट का ऐलान हो गया है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले से पहले आकाश मधवाल को आयुष म्हात्रे की जगह टीम में शामिल किया है. मधवान को चेन्नई ने 30 लाख में साइन किया है.

चेन्नई सुपर किंग्स का बेस्ट प्लेयर हुआ चोटिल

इस सीजन में म्हात्रे ने चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे. उन्होंने 6 मैचों में 201 रन बनाकर टीम को जीत के करीब खड़ा किया था. 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बल्लेबाजी करते समय हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के कारण वह बाहर हो गए. चेन्नई के अनुसार उनको छह से 12 हफ्तों के रिहैबिलिटेशन (इलाज और आराम) की जरूरत होगी. 

कौन हैं मधवाल?

मधवाल एक दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं. उनके पास आईपीएल का कीमती अनुभव है. इससे पहले वह मुंबई इंडियंस (2023, 2024) और राजस्थान रॉयल्स (2025) के लिए खेल चुके हैं. साथ ही वह RCB के नेट गेंदबाज भी रह चुके हैं. 17 आईपीएल मैचों में उन्होंने 23 विकेट लिए हैं, जिसमें एक यादगार पांच विकेटों का स्पेल भी शामिल है. उत्तराखंड के रहने वाले मधवाल 2023 में अपने पहले सीज़न में ही सुर्खियों में आ गए थे. मुंबई के साथ अपने पहले सीजन में उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में 5/5 का शानदार प्रदर्शन किया था. मुंबई ने उन्हें टीम में बनाए रखा था, लेकिन अगले सीजन में वह अपने पिछले प्रदर्शन को दोहरा नहीं पाए और IPL 2024 में पांच मैचों में सिर्फ पांच विकेट ही ले पाए. मुंबइे से रिलीज होने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने 1.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. वहीं भी उनका प्रर्दशन कुछ खास नहीं रहा.

IPL 2026 में नहीं लगी बोली

IPL 2026 की नीलामी में मधवान के लिए किसी ने बोली नहीं लगाई, लेकिन वह एक नेट गेंदबाज के तौर पर मौजूद रहे. हर्षित राणा और आकाश दीप के बाहर होने के बाद उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के ट्रायल्स में भी हिस्सा लिया था. मधवाल ने IPL में 17 मैच खेले हैं और 10.05 की इकॉनमी रेट से 23 विकेट लिए हैं.

चैन्नई के लिए शुरुआत काफी मुश्किल

चैन्नई के लिए IPL 2026 की शुरुआत काफी मुश्किल रही है. छह मैच खेलने के बाद दो जीत और चार हार के साथ वे पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर मौजूद हैं. उनका अगला मैच 23 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगा.

Topics