AIIMS NORCET 2026 Result: अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा NORCET-10 के पहले चरण का रिजल्ट घोषित कर दिया है. 11 अप्रैल को आयोजित हुई इस परीक्षा का इंतजार कर रहे हजारों उम्मीदवारों के लिए यह खुशखबरी है. अब सफल उम्मीदवार दूसरे चरण की तैयारी में जुट गए हैं. यह रिजल्ट AIIMS और अन्य संस्थानों में नर्सिंग ऑफिसर पदों के लिए महत्वपूर्ण है.
NORCET-10 की प्रथम चरण परीक्षा में कुल 92,026 उम्मीदवार शामिल हुए थे. इनमें से 51,451 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं. अब 14,527 उम्मीदवारों को दूसरे चरण में बैठने का मौका मिला है. यह अच्छा चयन अनुपात उम्मीदवारों के लिए उत्साहजनक है.
दूसरे चरण की परीक्षा 30 अप्रैल 2026 को होगी. एडमिट कार्ड 27 अप्रैल को जारी किए जाएंगे. उम्मीदवारों को परीक्षा शहर की जानकारी 23 अप्रैल को दी जाएगी. इसलिए नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें.
NORCET एक अखिल भारतीय स्तर की परीक्षा है जो AIIMS और इससे जुड़े विभिन्न अस्पतालों में नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है. इसके माध्यम से इस पद के लिए अच्छे- अच्छे कैंडिडेट का चयन किया जाता है. नियमों के अनुसार यह परीक्षा दो चरणों में होती है. जो इस परीक्षा को पास कर पाते हैं वो इस फील्ड में अपना करियर बना पाते हैं. सफल उम्मीदवारों को अच्छे वेतन और सरकारी नौकरी का मौका मिलता है.
जिन उम्मीदवारों का चयन पहले चरण में हुआ है, उन्हें दूसरे चरण की तैयारी अब से शुरू कर देनी चाहिए. आधिकारिक वेबसाइट पर सभी अपडेट नियमित रूप से देखते रहें. तैयारी के लिए आप को कुछ टिप्स को फॉलो करें. फोक्सड रहें. ज्यादा पैनिक ना हों. खुद पर भरोसा रखें. लोगों से सलाह दी जाती है कि आप अफवाहों पर ध्यान ना दें. विभाग की जो आधिकारिक वेबसाइट है वहीं चेक करें.