ईरान और अमेरिका के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है. इसी बीच उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन लगातार मिसाइल शो दिखा रहे हैं. दुनिया में इस समय तनाव चरम पर है. ऐसे में कौन किसके साथ है, इस बात को समझना मुश्किल हो गया है. एक ओर मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ किम जोंग अपनी ताकत दिखा रहे हैं.
उत्तर कोरिया में इस साल एक के बाद एक मिसाइल टेस्ट किए गए हैं. जानकारी के मुताबिक साल का 7 वां और महीने का चौथा मिसाइल टेस्ट रविवार को किया गया. किम जोंग उन द्वारा किए जा रहे इन टेस्टों को लेकर जापान भी अलर्ट मोड पर आ गया है. हालांकि उत्तर कोरिया द्वारा इसे अपनी सुरक्षा की तैयारी बताई जा रही है, लेकिन एस्पर्ट द्वारा अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं. इस विषय को और भी ज्यादा बेहतर तरीके से समझने के लिए आप इंडिया डेली के इस खास वीडियो को देख सकते हैं.