menu-icon
India Daily

भारतीय शिक्षा बोर्ड ने घोषित किए कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट, डिजिलॉकर पर ऐसे चेक करें अपना स्कोर

भारतीय शिक्षा बोर्ड, हरिद्वार ने कक्षा 10वीं और 12वीं के साल 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं. छात्र अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर आसानी से रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
भारतीय शिक्षा बोर्ड ने घोषित किए कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट, डिजिलॉकर पर ऐसे चेक करें अपना स्कोर
Courtesy: ANI

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित भारतीय शिक्षा बोर्ड ने इस साल कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं. लाखों छात्र-छात्राओं को इंतजार की घड़ी खत्म हो गई है. बोर्ड ने सभी परिणाम आधिकारिक रूप से डिजिलॉकर पोर्टल पर जारी कर दिए हैं, जहां छात्र आसानी से अपना स्कोर देख सकते हैं.

इस बार छात्रों को रिजल्ट चेक करने के लिए अलग-अलग वेबसाइट भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी. बोर्ड ने पूरी प्रक्रिया को डिजिलॉकर के जरिए सरल बना दिया है. छात्र अब मोबाइल या कंप्यूटर से कुछ ही क्लिक में अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं.

रिजल्ट कैसे चेक करें

अब छात्र आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम देखने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट results.digilocker.gov.in पर जाना होगा या डिजिलॉकर मोबाइल ऐप खोलें. होमपेज पर कक्षा 10 या 12 के रिजल्ट वाले विकल्प पर क्लिक करें. इसके लिए आपको कुछ डिटेल की जरुरत पड़ेंगी. अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और पंजीकरण संख्या सही-सही भरकर सबमिट बटन दबाएं. आपका डिजिटल स्कोरकार्ड स्क्रीन पर तुरंत दिख जाएगा. इसे डाउनलोड करके सेव भी कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और आसान रखी गई है. किसी भी समस्या पर हेल्पलाइन से संपर्क करें और बिना देरी के ही स्कोर चेक कर पाएंगे.

मार्कशीट में क्या जानकारी होगी

ऑनलाइन स्कोरकार्ड में छात्र का नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, विषयवार अंक और कुल प्रतिशत जैसी सारी डिटेल्स मौजूद होंगी. यह मार्कशीट अस्थायी है. मूल मार्कशीट कुछ दिनों बाद स्कूल से जारी की जाएगी. 

महत्वपूर्ण बातें याद रखें

ऑनलाइन रिजल्ट सिर्फ सूचना के लिए है. मूल दस्तावेज के लिए स्कूल संपर्क करें. यदि कोई त्रुटि दिखे तो तुरंत बोर्ड या स्कूल में सूचित करें. रिजल्ट डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.

क्या करें अगर रिजल्ट न दिखे

कई बार ज्यादा ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो हो जाती है. थोड़ी देर बाद दोबारा कोशिश करें. सही क्रेडेंशियल डालें. अगर फिर भी समस्या हो तो बोर्ड के हेल्पडेस्क से संपर्क करें. सफल छात्रों को बीच खुशी की लहर दौड़ गई है. अब छात्र अगली पढ़ाई, कॉलेज एडमिशन या अन्य कोर्स की तैयारी शुरू कर सकते हैं.