menu-icon
India Daily

UGC ने किया भंडाफोड़, 32 फेक यूनिवर्सिटी की निकली लिस्ट; चेतावनी जारी

UGC ने 32 ऐसी फेक यूनिवर्सिटीज फ्लैग की हैं, जिन्हें कमिशन से मान्यता प्राप्त नहीं हैं और फिर भी वो चल रही हैं. ये फेक यूनिवर्सिटीज कहां हैं, चलिए जानते हैं.

Shilpa Shrivastava
UGC ने किया भंडाफोड़, 32 फेक यूनिवर्सिटी की निकली लिस्ट; चेतावनी जारी
Courtesy: Grok AI

नई दिल्ली: यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) ने 32 फेक यूनिवर्सिटी की पहचान की है, जो देश के 12 राज्यों में चल रही हैं. इन फेक यूनिवर्सिटी के सामने आने के बाद एजुकेशन को लेकर चिंता बढ़ गई है. लेटेस्ट डाटा के अनुसार, पिछले दो सालों में ऐसे इंस्टीट्यूशन की संख्या 20 से बढ़कर 32 हो गई है. ऐसे में UGC ने स्टूडेंट्स और पेरेंट्स को सलाह देते हुए कहा है कि इस तरह की यूनिवर्सिटीज से बचकर रहना बेहद जरूरी है. साथ ही बताया है कि UGC एक्ट के तहत इन यूनिवर्सिटीज को मान्यता नहीं मिली है.

जिन राज्यों में फेक यूनिवर्सिटीज सामने आई हैं, उनमें हरियाणा, राजस्थान, झारखंड और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं. इसके साथ ही कमीशन ने बेंगलुरु में ग्लोबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी नाम से चल रहे एक इंस्टीट्यूशन के बारे में बताया है और इसे लेकर स्पेशल अलर्ट जारी किया है. इसमें चेतावनी देते हुए कह गया है कि यह यूनिवर्सिटी ऑथराइज्ड नहीं है.

दिल्ली में है सबसे ज्यादा फेक यूनिवर्सिटी: 

दिल्ली में सबसे ज्यादा फेक यूनिवर्सिटी हैं. यहां पर 12 फेक इंस्टीट्यूशन चल रहे हैं, जिनमें ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ पब्लिक एंड फिजिकल हेल्थ साइंसेज, कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड, यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी, विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फॉर सेल्फ-एम्प्लॉयमेंट और इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग शामिल हैं. इन इंस्टिट्यूट में से कुछ रेगुलेटरी ऑफिस के पास मौजूद हैं. 

इन राज्यों में भी चल रहे हैं फेक इंस्टीट्यूट:

दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भी फेक इंस्टीट्यट चल रहे हैं. इनमें से उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में कई इंस्टिट्यूट हैं, जिनमें प्रयाग में गांधी हिंदी विद्यापीठ और इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन शामिल हैं.

हरियाणा की बात करें तो यहां फरीदाबाद में मौजूद मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी को इस लिस्ट डाला गया है. वहीं, झारखंड में रांची में दक्ष यूनिवर्सिटी को फ्लैग किया गया है.

क्या है UGC का कहना: 

UGC ने चेतावनी देते हुए कहा है कि इस तरह के इंस्टिट्यूट बिना अप्रूवल के डिग्री देकर स्टूडेंट्स को गुमराह करते हैं. इससे स्टूडेंट्स का एकेडमिक और करियर खतरे में पड़ जाता है. ऐसे में किसी भी स्टूडेंट को अगर किसी इंस्टीट्यूट में एडमिशन लेना है तो उन्हें UGC वेबसाइट पर मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल लिस्ट देखने की सलाह दी है.