नई दिल्ली: सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं 2026 में जोर-शोर से चल रही हैं और आज यानी 20 फरवरी को साइंस स्ट्रीम के स्टूडेंट्स के लिए फिजिक्स का महत्वपूर्ण पेपर है. परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू होकर दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी.लाखों स्टूडेंट्स इस दिन अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे रहे हैं, लेकिन एग्जाम हॉल में एंट्री के लिए कुछ सख्त नियम भी हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.समय पर पहुंचना और सही ड्रेस कोड फॉलो करना सबसे जरूरी है.
CBSE ने इस बार ड्रेस कोड और परमिटेड-बार्ड आइटम्स की लिस्ट साफ-साफ जारी की है ताकि कोई छात्र अनजाने में नियम तोड़ न ले.रेगुलर स्टूडेंट्स के लिए स्कूल यूनिफॉर्म अनिवार्य है, जबकि प्राइवेट वाले हल्के कपड़े चुन सकते हैं.साथ ही, 10 बजे के बाद गेट बंद हो जाते हैं और कोई भी देर से आने वाला छात्र अंदर नहीं जा पाएगा.ये नियम सभी को फेयर एग्जाम देने में मदद करते हैं.
अगर आप किसी स्कूल से रेगुलर मोड में एग्जाम दे रहे हैं तो पूरी स्कूल यूनिफॉर्म पहनकर ही जाना होगा.इसमें स्कूल का बैज, टाई, बेल्ट सब शामिल होना चाहिए.इससे पहचान आसान होती है और डिसिप्लिन बनी रहती है.यूनिफॉर्म न पहनने पर एंट्री मिलना मुश्किल हो सकता है.लड़कियां स्कर्ट या सलवार-कमीज जो स्कूल की हो, वही चुनें.लड़के पैंट-शर्ट में रहें.
प्राइवेट स्टूडेंट्स को हल्के और आरामदायक कपड़े पहनने की छूट है.सादे रंग की टी-शर्ट, शर्ट या कुर्ती, सादा पैंट या सलवार चुनें.ज्यादा चमकदार, बड़े बटन वाले, कई जेबों वाले या भारी कपड़े न पहनें.हाफ-स्लीव्स बेहतर हैं क्योंकि फ्रिस्किंग आसान होती है.लड़कियां सिंपल सलवार-कमीज या कुर्ती पहन सकती हैं, लेकिन कोई फैंसी डिजाइन न हो.
एग्जाम हॉल में ज्वेलरी, नोज पिन, अंगूठी, ब्रेसलेट, चेन, फैंसी वॉच या स्मार्टवॉच ले जाना मना है.ये सब बार्ड आइटम्स हैं और अनफेयर मीन्स माने जा सकते हैं.बालों में मेटल वाले क्लिप या एक्सेसरीज भी न लगाएं.जूते-चप्पल प्लेन और हल्के सोल वाले हों, हील्स या भारी जूते न पहनें.इससे फ्रिस्किंग में दिक्कत आती है और समय बर्बाद होता है.
परीक्षा 10:30 बजे शुरू होती है, लेकिन एग्जाम सेंटर में एंट्री सिर्फ सुबह 9 बजे से 10 बजे तक मिलेगी.10 बजकर 1 मिनट भी देर हुई तो गेट बंद और कोई एंट्री नहीं.इसलिए कम से कम 9 बजे तक सेंटर पहुंच जाएं.ट्रैफिक या अन्य वजहों से देरी न हो, इसके लिए एक घंटा पहले निकलें.CBSE ने साफ कहा है कि कोई छूट नहीं मिलेगी.
एडमिट कार्ड, स्कूल आईडी (रेगुलर के लिए) या गवर्नमेंट आईडी (प्राइवेट के लिए) साथ रखें.ट्रांसपेरेंट पाउच में पेन, पेंसिल, स्केल, इरेजर रखें.एनालॉग घड़ी और ट्रांसपेरेंट वॉटर बॉटल ले जा सकते हैं.मोबाइल, ब्लूटूथ, ईयरफोन जैसी चीजें घर पर छोड़ दें.फ्रिस्किंग होगी, इसलिए शांत रहें और नियम फॉलो करें.अच्छे से सोएं और कॉन्फिडेंट रहें.