NEET UG Exam Cancelled 2026: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (UG) 2026 को कैंसिल करने का फैसला किया है. इस ऐलान के बाद खलबली मच गई है. परीक्षा रद्द का असर 22.79 लाख कैंडिडेट पर हो रहा है. परीक्षा तय तारीख पर ही होने वाली थी लेकिन अचानक NTA को एक लेटर मिला. ऐसा नहीं है कि यह पहली बार ऐसा कुछ हुआ है. इससे पहले NTA की कई परीक्षाओं के साथ ये हो चुका है. तैयारी पूरी हो चुकी होती है फिर धांधली की खबर आ जाती है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कैसे. सुरक्षा इतनी सख्त होने के बाद भी देश की इतनी बड़ी परीक्षा पर संकट कैसे.
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी NTA ने 2018 में गठन के बाद से अब तक कम से कम 16 बड़ी परीक्षाओं को अलग-अलग कारणों से रद्द किया है. शिक्षा मंत्रालय ने 2024 में लोकसभा में इसकी जानकारी दी थी. शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार के अनुसार कि NTA अब तक 240 से अधिक परीक्षाएं आयोजित कर चुकी है. इनमें 5.4 करोड़ से ज्यादा छात्र शामिल हुए.
सरकार के मुताबिक कोविड महामारी, तकनीकी गड़बड़ियां, प्रशासनिक कारण, कानूनी आदेश और लॉजिस्टिक समस्याओं के चलते कई परीक्षाओं को तय समय पर आयोजित नहीं किया जा सका. NTA द्वारा आयोजित परीक्षाओं में देशभर के लाखों छात्र शामिल होते हैं, इसलिए किसी भी बड़ी चुनौती का सीधा असर परीक्षा शेड्यूल पर पड़ता है. कई बार परीक्षा पैटर्न में बदलाव और संस्थानों की प्रक्रियाओं में देरी भी परीक्षाएं टलने की वजह बनी.