menu-icon
India Daily

NEET UG 2026 रिफंड अपडेट: NTA सीधे उम्मीदवारों के बैंक अकाउंट में भेजेगा एग्जाम फीस, स्कैम से सावधान रहने की दी चेतावनी

NTA ने X पर पोस्ट करते हुए कहा- 'सभी उम्मीदवारों को उनका रिफंड सीधे उनके द्वारा पोर्टल पर अपडेट किए गए बैंक खाते में मिलेगा. कृपया सुनिश्चित करें कि आपकी रिफंड डिटेल्स सही और अपडेटेड हों, ताकि किसी प्रकार की देरी न हो.' 

antima
Edited By: Antima Pal
NEET UG 2026 रिफंड अपडेट: NTA सीधे उम्मीदवारों के बैंक अकाउंट में भेजेगा एग्जाम फीस, स्कैम से सावधान रहने की दी चेतावनी
Courtesy: Pinterest

NEET UG 2026 Refund Update: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने NEET UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है. उम्मीदवारों को अब चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि योग्य उम्मीदवारों को उनका एग्जाम फीस सीधे उनके बैंक खाते में वापस किया जाएगा.

NEET UG 2026 रिफंड अपडेट

NTA ने स्पष्ट किया है कि रिफंड उसी बैंक खाते में भेजा जाएगा जिसकी डिटेल्स उम्मीदवारों ने आधिकारिक पोर्टल पर अपडेट और वेरिफाई की हैं. इसलिए सभी छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने बैंक अकाउंट की जानकारी तुरंत चेक करें और अगर कोई गलती हो तो उसे सुधार लें, ताकि रिफंड में देरी न हो.

NTA ने X पर पोस्ट करते हुए कहा- 'सभी उम्मीदवारों को उनका रिफंड सीधे उनके द्वारा पोर्टल पर अपडेट किए गए बैंक खाते में मिलेगा. कृपया सुनिश्चित करें कि आपकी रिफंड डिटेल्स सही और अपडेटेड हों, ताकि किसी प्रकार की देरी न हो.' 

गलत डिटेल्स भरने वालों को मिलेगा दूसरा मौका

जिन उम्मीदवारों को बैंक डिटेल्स अपडेट करने में समस्या आई है या उन्होंने गलत जानकारी भर दी है, उन्हें परीक्षा के बाद एक और मौका दिया जाएगा. NTA ने कहा कि ऐसे उम्मीदवारों को परीक्षा समाप्त होने के बाद सही डिटेल्स भरने का अवसर मिलेगा. 

घोटालों से सतर्क रहें, NTA की चेतावनी

हाल ही में NEET उम्मीदवारों को टारगेट करके कई साइबर फ्रॉड के मामले सामने आए हैं. ऐसे में NTA ने छात्रों और उनके अभिभावकों को सख्त चेतावनी जारी की है. एजेंसी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति या मैसेज जो रिफंड को 'जल्दी' दिलाने, वेरिफाई करने या प्रोसेस करने का दावा करे, वह फर्जी हो सकता है.

NTA ने साफ-साफ कहा:  फर्जी कॉल, मैसेज, ईमेल या व्हाट्सएप लिंक से सावधान रहें.

कभी भी OTP, पासवर्ड, UPI PIN या बैंक डिटेल्स किसी को न बताएं.  

रिफंड प्रोसेस करने के लिए NTA कभी भी पैसे नहीं मांगता.

छात्रों को सलाह दी गई है कि केवल NTA की आधिकारिक वेबसाइट और नोटिफिकेशन पर ही भरोसा करें. कोई भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें या व्यक्तिगत जानकारी शेयर न करें. यह अपडेट उन हजारों छात्रों के लिए राहत भरा है जो NEET UG 2026 की तैयारी कर रहे हैं. NTA का प्रयास है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहे और किसी भी उम्मीदवार को आर्थिक नुकसान न हो. छात्रों के लिए सुझाव  तुरंत पोर्टल पर लॉगिन करके बैंक डिटेल्स चेक करें.

IFSC कोड, अकाउंट नंबर और नाम दोबारा वेरिफाई करें.

फ्रॉड से बचने के लिए परिवार के साथ चर्चा करें.