नई दिल्ली: ईरान-इजराइल-अमेरिका युद्ध की वजह से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बड़ा फैसला लिया है. मिडिल ईस्ट के कई देशों में पहले से स्थगित परीक्षाओं सहित सभी बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया है. ये बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल, 2026 तक आयोजित होने वाली थीं. मिडिल ईस्ट क्षेत्र में युद्ध का तनाव कई दिनों से जारी है. ताजा घटनाक्रम में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मौत की खबरों को लेकर तनाव बढ़ा है, जिसे उनके कार्यालय ने फर्जी बताया है.
सीबीएसई द्वारा जारी एक आधिकारिक नोटिस के अनुसार, मिडिल ईस्ट के कुछ हिस्सों में 16 मार्च से 10 अप्रैल तक आयोजित होने वाली सभी बोर्ड परीक्षाएं कैंसिल कर दी गई हैं.
नोटिस में कहा गया है, 'बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के छात्रों के लिए 16.03.2026 से 10.04.2026 तक निर्धारित कक्षा बारहवीं की सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं.' कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं जिन्हें पहले स्थगित करने की सूचना दी गई थी, उन्हें भी रद्द कर दिया गया है.
Important Update on CBSE Class XII Exams in Middle East Countries
CBSE has issued Circular -6 regarding cancellation of Board Exams of Class XII in Middle East countries
See attachment for further details pic.twitter.com/FfZc5vKMHT— CBSE HQ (@cbseindia29) March 15, 2026Also Read
नोटिस में आगे कहा गया है, 'दिनांक 01.03.2026, 03.03.2026, 05.03.2026, 07.03.2026 और 09.03.2026 के परिपत्रों के माध्यम से पहले स्थगित की गई परीक्षाएं भी रद्द मानी जाएंगी.'
सीबीएसई ने कहा है कि प्रभावित उम्मीदवारों के परिणामों का मूल्यांकन किस माध्यम से किया जाएगा, इसकी सूचना उचित समय पर दी जाएगी.
सीबीएसई ने कहा, 'इन देशों में कक्षा बारहवीं के उम्मीदवारों के लिए परिणाम घोषित करने का तरीका उचित समय पर अलग से अधिसूचित किया जाएगा.'
छात्र यह उम्मीद कर सकते हैं कि उनके अंकों का मूल्यांकन स्कूल के आंतरिक आकलन के आधार पर किया जाएगा, जैसे कि:
कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 11 मार्च, 2026 तक आयोजित होने वाली थीं. इससे पहले जारी किए गए कई स्थगन और रद्द करने के नोटिसों के माध्यम से, बोर्ड ने सूचित किया था कि कुछ परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं क्योंकि चल रहे युद्ध के बीच उन्हें आयोजित नहीं किया जा सकता था.