menu-icon
India Daily

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 20 मार्च को होगा घोषित? छात्र मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक और स्टेप्स करें चेक

परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे. न्यूनतम अंक से कम अंक प्राप्त करने वाले छात्र असफल माने जाएंगे.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 20 मार्च को होगा घोषित? छात्र मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक और स्टेप्स करें चेक
Courtesy: ani

पटना: इस समय देशभर में परीक्षाओं और रिजल्ट का दौर चल रहा है. छात्रों की धड़कने बढ़ी हुईं. बिहार समेत कई राज्यों में बोर्ड परीक्षा का समापन हो चुका है. खबरे आ रही हैं कि छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट का ऐलान कल हो सकता है. जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए हैं उनके लिए अहम खबर है. बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड 20 मार्च को कक्षा 10 (मैट्रिक) परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित करने जा रहा है. फरवरी में राज्य भर में आयोजित परीक्षाओं में शामिल हुए लाखों छात्र बेसब्री से अपने परिणामों का इंतजार कर रहे हैं. 

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 कहां चेक करें

रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइटों - biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.com पर उपलब्ध होंगे. लिंक सक्रिय होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर और रोल कोड का उपयोग करके अपनी मार्कशीट देख सकेंगे.

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026: कैसे चेक करें?

छात्र अपने परिणाम डाउनलोड करने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं;

  1. सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. यहां हम आपको दो आधिकारिक वेबसाइट  के बारे में बता रहे हैं;- biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.com
  2. बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  3. अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें
  4. मांगी गई सारी जानकारी को यहां शेयर कर सकते हैं.
  5. परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  6. भविष्य में संदर्भ के लिए मार्कशीट डाउनलोड या प्रिंट कर लें.

मार्कशीट पर उल्लिखित विवरण

ऑनलाइन मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, कुल अंक और उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण स्थिति जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होगी. यह एक अनंतिम मार्कशीट होगी. छात्रों को बाद में अपने संबंधित विद्यालयों से अपनी मूल मार्कशीट प्राप्त करनी होगी.

न्यूनतम उत्तीर्ण अंक

परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे. न्यूनतम अंक से कम अंक प्राप्त करने वाले छात्र असफल माने जाएंगे.

परिणाम के बाद क्या होगा?

अपने अंकों से असंतुष्ट छात्र उत्तर पुस्तिकाओं की जांच या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं. एक या अधिक विषयों में अनुत्तीर्ण होने वाले छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी.