menu-icon
India Daily

सेंसेक्स 736 अंक चढ़ा, निफ्टी 23850 के पार, जानें शेयर बाजार में तूफानी तेजी के 4 बड़े कारण

अमेरिका और ईरान में शांति समझौते के बाद सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी तेजी रही. कच्चा तेल 4.55% टूटने से सेंसेक्स 1000 से अधिक अंक उछला और निफ्टी 23900 के पार बंद हुआ.

Kuldeep Sharma
Edited By: Kuldeep Sharma
सेंसेक्स 736 अंक चढ़ा, निफ्टी 23850 के पार, जानें शेयर बाजार में तूफानी तेजी के 4 बड़े कारण
Courtesy: ai generated

मुंबई: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स जहां 1000 अंक से ज्यादा उछल गया तो वहीं निफ्टी भी 23,900 के पार निकल गया. इस भारी तेजी की मुख्य वजह अमेरिका और ईरान के बीच हुआ शांति समझौता है. जिसके बाद ग्लोबल मार्केट्स में मजबूती आई और कच्चे तेल के दाम तेजी से गिर गए.

दोपहर करीब 2:45 बजे बीएसई सेंसेक्स 1000.77 अंक यानी 1.33% की बढ़त के साथ 76,528.72 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. वहीं एनएसई निफ्टी भी 310.25 अंक यानी 1.31% चढ़कर 23,933.15 पर पहुंच गया. एनएसई के सभी प्रमुख सेक्टर्स में खरीदारी का माहौल रहा साथ ही स्मॉल-कैप और मिड-कैप शेयरों ने भी शानदार बढ़त बनाई.

बाजार में तेजी आने की बड़ी वजहें

अमेरिका-ईरान शांति समझौता- इस तेजी का सबसे बड़ा कारण अमेरिका और ईरान के बीच पिछले 107 दिनों से चल रहे विवाद का खत्म होना है. दोनों देश 'हॉर्मुज जलडमरूमध्य' को दोबारा खोलने पर सहमत हो गए हैं जो दुनिया में तेल सप्लाई का एक बेहद महत्वपूर्ण रास्ता है. इस समझौते से वैश्विक ऊर्जा संकट का डर दूर हो गया और दुनियाभर के निवेशकों का हौसला बढ़ा.

कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट- शांति समझौते की खबर आते ही ब्रेंट क्रूड के दाम 4.55% टूटकर 83.36 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए. भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर तेल बाहर से आयात करता है इसलिए तेल का सस्ता होना भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बहुत फायदेमंद है. इससे महंगाई कम करने, व्यापार घाटे को सुधारने और रुपये को मजबूती देने में मदद मिलती है.

ग्लोबल मार्केट्स में हरियाली- एशियाई बाजारों में भी आज तगड़ी बढ़त देखी गई. दक्षिण कोरिया का कोस्पी करीब 6% और जापान का निक्केई 5% से ज्यादा ऊपर भाग गया. इसके अलावा हॉन्गकॉन्ग और शंघाई के बाजारों में भी तेजी रही जिससे भारतीय बाजार को और सपोर्ट मिला.

मजबूत रुपये रे कम हुआ डर- अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया आज 58 पैसे मजबूत हुआ. वहीं बाजार में उतार-चढ़ाव और डर को मापने वाला 'इंडिया विक्स' भी 4% गिरकर 14.18 पर आ गया. उतार-चढ़ाव में इस कमी ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया और उन्होंने जमकर शेयर खरीदे.

दिग्गज शेयरों की बात करें तो एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के शेयर 2% चढ़ गए. जबकि पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में तनाव कम होने से एलएंडटी (L&T) के शेयर भी 3% से ज्यादा ऊपर बंद हुए.