लोगों को आए दिन निवेश के टिप्स देने वाले मशहूर किताब रिच डैड एंड पुअर डैड के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी का एक्स पर किया हालिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. उन्होंने फिर से एक बड़े इकोनॉमी क्रैश की चेतावनी दी है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि इस बड़े क्रैश में सोना-चांदी में निवेश ही आपको बचा सकता है.
अच्छे निवेशक भविष्य को देख लेते हैं
अपने हालिया एक्स पोस्ट में कियोसाकी ने कहा, 'मंदी का खतरा मंडरा रहा है. जिम रिचर्ड्स का अनुमान है कि सोने की कीमतें 100,000 डॉलर तक पहुंच जाएंगी जो अभी 4,500 डॉलर प्रति औंस हैं और मुझे लगता है कि सिल्वर 200 डॉलर प्रति औंस को टच करेगा जो अभी 75 डॉलर पर है. आप क्या सोच रहे हैं. अच्छे निवेशक भविष्य को देखने में समर्थ होते हैं और उसकी के अनुसार एक्शन लेते हैं. याद रखें आप इस क्रैश का शिकार नहीं हो सकते. आप अमीर हो सकते हैं. अपना ध्यान रखें.' बता दें कि 1 औंस में करीब 28 ग्राम सोना होता है.
Crash imminent.
— Robert Kiyosaki (@theRealKiyosaki) May 23, 2026
Jim Richard’s calls for gold to get to
$ 100,000
Today gold is at $4,500
I think silver will hit $200 an ounce
Today silver is at $75.
What do you think?
The best investors are able to see the future and take action.
Remember you do not have to be a…
सोने-चांदी में बंपर उछाल की उम्मीद
कियोसाकी लंबे समय में सोने और चांदी को अमीर बनने का जरिया बता रहे हैं. उनके मुताबिक, इकोनॉमिक क्रैश के दौरान सोने और चांदी में बंपर उछाल आने की उम्मीद है. बता दें कि पिछले कुछ दिनों में सोने और चांदी ने जबरदस्त रिटर्न दिया है और अमेरिका ईरान-युद्ध और भू-राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए सोने और चांदी की कीमतों में और उछाल आने की उम्मीद हैं.