menu-icon
India Daily

शादी के सीजन से पहले सोने और चांदी के बाजार में हलचल, जानें किस शहर में कितना है लेटेस्ट रेट

24 मई 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में हल्की तेजी दर्ज की गई. 24 कैरेट सोना 15,906 रुपये प्रति ग्राम और चांदी 2,84,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. चेन्नई में सबसे ज्यादा रेट दर्ज किए गए.

Km Jaya
Edited By: Km Jaya
शादी के सीजन से पहले सोने और चांदी के बाजार में हलचल, जानें किस शहर में कितना है लेटेस्ट रेट
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: देश में सोना और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. 24 मई 2026 को भी घरेलू बाजार में गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में हल्की तेजी देखने को मिली. अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती मांग, डॉलर की चाल और महंगाई के दबाव का असर भारतीय बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है. शादी और त्योहारों के सीजन से पहले सोने की खरीदारी बढ़ने के कारण भी कीमतों में बदलाव देखा जा रहा है.

आज 24 कैरेट यानी 999 शुद्धता वाला सोना 15,906 रुपये प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है. वहीं 22 कैरेट सोने का दाम 14,580 रुपये प्रति ग्राम पहुंच गया है. ज्वेलरी खरीदने वाले ग्राहकों के लिए यह बदलाव अहम माना जा रहा है क्योंकि बीते कुछ दिनों से कीमतों में लगातार हलचल बनी हुई है.

राजधानी दिल्ली में कितना है दाम?

राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 15,921 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया है, जबकि 22 कैरेट सोना 14,595 रुपये प्रति ग्राम बिक रहा है. मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का दाम 15,906 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना 14,580 रुपये प्रति ग्राम पर बना हुआ है.

चेन्नई में कितनी है कीमत?

चेन्नई में सोने की कीमतें बाकी शहरों के मुकाबले ज्यादा दर्ज की गई हैं. यहां 24 कैरेट सोना 16,069 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना 14,730 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया है. विशेषज्ञों के मुताबिक दक्षिण भारत में ज्वेलरी की मांग अधिक रहने से यहां कीमतों में अंतर देखा जाता है.

कैसी है चांदी की स्थिति?

चांदी की कीमतों में भी मजबूती बनी हुई है. भारत में आज चांदी का भाव लगभग 2,84,500 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है. वहीं सिल्वर 925 यानी स्टर्लिंग सिल्वर की कीमत 2,79,000 रुपये प्रति किलोग्राम है. निवेशकों के साथ-साथ ज्वेलरी बाजार में भी चांदी की मांग लगातार बनी हुई है.

दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में सिल्वर 999 का रेट 2,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. वहीं चेन्नई में चांदी का भाव 2,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है. औद्योगिक मांग और वैश्विक बाजार में बदलाव का असर चांदी की कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है.