देश की सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार सुबह पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए. हर दिन की तरह आज भी सुबह 6 बजे कीमतों को अपडेट किया गया. ऐसे में वाहन चालकों के लिए ताजा रेट जानना जरूरी हो गया है, ताकि ईंधन भरवाते समय किसी तरह की भ्रम की स्थिति न रहे.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. इसके बावजूद देश के कई बड़े शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम फिलहाल स्थिर बने हुए हैं. हालांकि स्थानीय टैक्स और वैट के कारण कुछ क्षेत्रों में मामूली अंतर देखने को मिल सकता है.
देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. मुंबई में पेट्रोल 111.18 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता में पेट्रोल 113.47 रुपये और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया है. वहीं चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर बना हुआ है.
नोएडा में पेट्रोल 103.30 रुपये और डीजल 96.01 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. गाजियाबाद में पेट्रोल की कीमत 101.88 रुपये और डीजल 96.04 रुपये प्रति लीटर है. देहरादून में पेट्रोल 100.54 रुपये और डीजल 96.00 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया है. अलग-अलग राज्यों के टैक्स ढांचे की वजह से शहरों के बीच कीमतों में अंतर बना रहता है.
पेट्रोल और डीजल की कीमतें केवल कच्चे तेल के दाम पर निर्भर नहीं करतीं. इसमें रुपये और डॉलर की विनिमय दर, परिवहन खर्च, डीलर कमीशन और केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए टैक्स भी शामिल होते हैं. यही कारण है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद घरेलू बाजार में तुरंत राहत देखने को नहीं मिलती.
अगर आप अपने शहर के ताजा पेट्रोल और डीजल रेट जानना चाहते हैं तो इसके लिए एसएमएस सेवा का उपयोग कर सकते हैं. इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर अपने शहर का कोड जोड़ते हुए 9224992249 पर संदेश भेज सकते हैं. इसके अलावा भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम भी अपने ग्राहकों को ईंधन कीमतों की जानकारी देने की सुविधा उपलब्ध कराते हैं.