menu-icon
India Daily

Petrol-Diesel Price Today: एक शहर में सस्ता, दूसरे में महंगा पेट्रोल-डीजल! टंकी फुल कराने से पहले आज का भाव जरूर देख लें

कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल के दाम फिलहाल नहीं बढ़ाए गए हैं. हालांकि अलग अलग राज्यों के वैट और स्थानीय सेस के कारण ईंधन की कीमतों में बड़ा अंतर बना हुआ है.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
Petrol-Diesel Price Today: एक शहर में सस्ता, दूसरे में महंगा पेट्रोल-डीजल! टंकी फुल कराने से पहले आज का भाव जरूर देख लें
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: पेट्रोल डीजल की कीमतें सिर्फ कच्चे तेल के उतार चढ़ाव से तय नहीं होतीं. अलग अलग राज्यों में लगने वाला वैट और स्थानीय सेस भी अंतिम कीमत को प्रभावित करता है. यही वजह है कि एक शहर में वाहन की टंकी भरवाने पर जितना खर्च आता है, दूसरे शहर में उसी मात्रा के लिए ज्यादा पैसे देने पड़ सकते हैं. फिलहाल कच्चे तेल में तेजी के बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी नहीं हुई है.

दिल्ली से लेकर गुरुग्राम में तेल की कीमत

दिल्ली एनसीआर में भी कीमतें शहर के हिसाब से बदल रही हैं. नई दिल्ली में सामान्य पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर है. प्रीमियम XP95 ₹109.24 और XP100 ₹167.35 है. नोएडा में पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.56 है. यहां XP95 ₹110.68 और XG ₹101.17 प्रति लीटर मिल रहा है. गुरुग्राम में पेट्रोल ₹102.97 और डीजल ₹95.64 है, जबकि XP95 ₹111.78 दर्ज हुआ है.

हरियाणा के शहरों में भी अलग भाव

गुरुग्राम के मुकाबले फरीदाबाद में पेट्रोल की कीमत थोड़ी ज्यादा है. यहां सामान्य पेट्रोल ₹103.28 और डीजल ₹95.94 प्रति लीटर मिल रहा है. वहीं हरियाणा के आसपास के राज्यों में भी कीमतों में अंतर दिखाई देता है. चंडीगढ़ में सामान्य पेट्रोल ₹101.51 प्रति लीटर है, जबकि डीजल ₹89.47 पर है. XP95 का भाव ₹110.28 और XG ₹94.65 प्रति लीटर दर्ज किया गया है.

मध्य और पूर्वी भारत में पेट्रोल महंगा

भोपाल में पेट्रोल ₹114.57 और डीजल ₹99.64 प्रति लीटर है. यहां XP95 ₹123.88 का है. पटना में पेट्रोल ₹113.37 और डीजल ₹99.36 प्रति लीटर मिल रहा है, जबकि XP95 ₹122.25 है. जयपुर में पेट्रोल ₹112.69 और डीजल ₹97.78 दर्ज हुआ. रांची में पेट्रोल ₹105.26 और डीजल ₹100.49 है. लखनऊ में पेट्रोल ₹101.89 और डीजल ₹95.36 प्रति लीटर मिल रहा है.

पहाड़ी शहरों में क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव?

देहरादून में पेट्रोल ₹100.55 और डीजल ₹95.93 प्रति लीटर है. शिमला में सामान्य पेट्रोल ₹103.25 और डीजल ₹95.21 का है. यहां XP95 की कीमत ₹111.90 प्रति लीटर है. दूसरी ओर चंडीगढ़ का डीजल ₹89.47 प्रति लीटर है, जो इस सूची में अपेक्षाकृत कम है. वहीं विशाखापट्टनम में पेट्रोल ₹116.39 और डीजल ₹104.11 प्रति लीटर दर्ज हुआ है. इस तरह अलग अलग शहरों के बीच ईंधन की कीमतों में बड़ा अंतर साफ दिखाई देता है.