menu-icon
India Daily

Petrol Diesel Price Today: टंकी फुल करवाने का प्लान? पहले चेक करें पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol Diesel Price Today: हर दिन सुबह-सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए जाते हैं. आप अपने गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले यहां पेट्रोल-डीजल के रेट को यहां चेक कर लें.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
Petrol Diesel Price Today: टंकी फुल करवाने का प्लान? पहले चेक करें पेट्रोल-डीजल के दाम
Courtesy: X (@Ashley Buenafe)

Petrol Diesel Price Today: 9 अक्टूबर, 2025 को पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी हो चुकी हैं. तेल कंपनियां हर सुबह 6 बजे रेट अपडेट करती हैं. दिल्ली में आज पेट्रोल 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर है. गाड़ी की टंकी फुल करवाने से पहले अपने शहर के रेट जरूर जांच लें. क्योंकि कीमतों में बदलाव होता रहता है.

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें केंद्रीय प्राधिकरण निर्धारित करते हैं. ये कीमतें देश की आर्थिक स्थिति और कई कारणों पर आधारित होती हैं. इन कारणों में कच्चे तेल की कीमत, टैक्स, और अंतरराष्ट्रीय बाजार शामिल हैं. इन वजहों से पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटती-बढ़ती रहती हैं. तेल कंपनियां और डीलर इन रेट्स का सख्ती से पालन करते हैं. उपभोक्ताओं को भी इन्हीं कीमतों पर ईंधन खरीदना होता है.

इन शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम 

पेट्रोल के रेट

शहर कीमत बदलाव
नई दिल्ली ₹94.77 0
कोलकाता ₹105.41 0
मुंबई ₹103.50 0
चेन्नई ₹100.90 0
गुड़गांव ₹95.65 0.14
नोएडा ₹94.77 -0.1
बैंगलोर ₹102.55 0
भुवनेश्वर ₹101.11 -0.44
चंडीगढ़ ₹94.30 0
हैदराबाद ₹107.46 0
जयपुर ₹104.72 0.31
लखनऊ ₹94.69 0
पटना ₹105.23 0
तिरुवनंतपुरम ₹107.48 0

डीजल के रेट:

शहर कीमत बदलाव
नई दिल्ली ₹87.67 0
कोलकाता ₹92.02 0
मुंबई ₹90.03 0
चेन्नई ₹92.48 0
गुड़गांव ₹88.10 0.13
नोएडा ₹87.89 -0.12
बैंगलोर ₹90.65 0
भुवनेश्वर ₹92.69 -0.42
चंडीगढ़ ₹82.45 0
हैदराबाद ₹95.70 0
जयपुर ₹90.21 0.28
लखनऊ ₹87.81 0
पटना ₹91.49 0
तिरुवनंतपुरम ₹96.48 0

घर बैठे चेक करें अपने शहर के रेट  

पेट्रोल और डीजल की कीमतें रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करती हैं. ट्रांसपोर्ट, सामान की ढुलाई और अन्य खर्चों पर इनका असर पड़ता है. कीमतों में उतार-चढ़ाव से बजट पर फर्क पड़ता है. इसलिए, नियमित रूप से रेट्स चेक करना जरूरी है. यह जानकारी आपको सही समय पर गाड़ी की टंकी फुल करवाने में मदद करती है. अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जानना अब काफी आसान है. इसके लिए आप मोबाइल से मैसेज भेजकर रेट पता कर सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल ग्राहक को अपने मोबाइल से ये RSP <डीलर कोड> लिखकर 92249 92249 मैसेज भेजना होगा.  वहीं BPCL ग्राहक RSP <डीलर कोड> लिखकर 92231 12222 पर भेजें.