नई दिल्ली: अगर आप आज अपनी कार या बाइक की टंकी फुल कराने जा रहे हैं, तो पहले अपने शहर के ताजा पेट्रोल डीजल रेट जरूर देख लें. सरकारी तेल कंपनियों ने 2 अगस्त 2026 के लिए नए ईंधन मूल्य जारी कर दिए हैं. अधिकांश शहरों में कीमतें स्थिर हैं, लेकिन कुछ जगहों पर हल्का बदलाव दर्ज किया गया है. स्थानीय टैक्स और फ्रेट चार्ज की वजह से नोएडा, चेन्नई, लखनऊ और पटना जैसे शहरों में पेट्रोल डीजल के दाम बदले हैं. वहीं दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और कई अन्य शहरों में कीमतें पहले जैसी बनी हुई हैं. आइए जानते हैं आज किन शहरों में क्या बदलाव हुआ है.
आज जारी रेट के अनुसार नोएडा में पेट्रोल 23 पैसे और डीजल 19 पैसे महंगा हुआ है. दूसरी ओर चेन्नई में पेट्रोल और डीजल 10 पैसे सस्ता हुआ है. लखनऊ में दोनों ईंधन 30 पैसे तक सस्ते हुए हैं, जबकि पटना में पेट्रोल 75 पैसे और डीजल 71 पैसे प्रति लीटर कम हुआ है.
दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर है. मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये मिल रहा है. कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये है, जबकि चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
आज जारी कीमतों के मुताबिक चंडीगढ़ में सबसे सस्ता पेट्रोल 101.54 रुपये और डीजल 89.47 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. वहीं हैदराबाद में पेट्रोल 115.73 रुपये और डीजल 103.82 रुपये प्रति लीटर के साथ सबसे महंगा बना हुआ है.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव के बावजूद राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल डीजल के दाम 25 मई 2026 से नहीं बदले हैं. हालांकि राज्यों के अलग अलग वैट, स्थानीय कर और परिवहन लागत के कारण शहरों के रेट में मामूली अंतर बना रहता है.
अगर आप रोजाना अपने शहर के पेट्रोल डीजल की कीमत जानना चाहते हैं, तो इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की एसएमएस सेवा, मोबाइल ऐप या आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं. कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे नए रेट अपडेट करती हैं.