menu-icon
India Daily

लाल निशान के साथ खुला बाजार! आम बजट पेश होने से पहले निवेशक सावधान, इन सेक्टर का लुढ़का पारा

आज यानी 1 फरवरी का दिन बेहद ही खास है, क्योंकि बजट पेश होने जा रहा है. हालांकि रविवार को मार्केट आमतौर पर बंद रहता है लेकिन आज मार्केट भी खुला है. हालांकि इसकी शुरुआत अच्छी नहीं है.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
लाल निशान के साथ खुला बाजार! आम बजट पेश होने से पहले निवेशक सावधान, इन सेक्टर का लुढ़का पारा
Courtesy: X ( @IndianTechGuide, @rashtrapatibhvn)

नई दिल्ली: बजट पेश होने में अभी कुछ समय बाकी है. इस बार रविवार को बजट पेश किया जा रहा है, इसी वजह से आज मार्केट भी खुला रहेगा. हालांकि भारतीय शेयर बाजार आज मामूली गिरावट के साथ खुला है. बजट पेश होने से पहले निवेशकों के बीच काफी उथल-पुथल है. निवेशक फूंक-फूंक कर कदम आगे बढ़ रहे हैं. 

सेंसेक्स ने  81,947 के लेवल पर और निफ्टी 50 25,247 के लेवल पर खुला. मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में गिरावट दर्ज की गई है. बीएसई मिडकैप 1.55 प्रतिशत तक गिरा है, वहीं स्मॉलकैप पर  2.19 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. 

बाजार में इन सेक्टर का लुढ़का पारा

भारतीय बाजार के इतिहास में आज का दिन बेहद ही खास है. क्योंकि अब तक के इतिहास में यह दूसरी बार हुआ है कि बजट सेशन की वजह से मार्केट खुला है. इससे पहले ऐसा 1999 में हुआ था, जब 27 फरवरी शनिवार के दिन मार्केट खुला था. शुरुआती बाजार में कैपिटल और निफ्टी मेटल में गिरावट देखा गया था. इसके अलावा बैंक और फार्मां जैसे सेक्टर में भी गिरावट ट्रेंड करता नजर आ रहा है. हालांकि डिफेंस सेक्टर में उछाल आते देखा गया है.

इसकी वजह से 1.37 प्रतिशत की तेजी आई है. निफ्टी ऑटो और इंफ्रा सेक्टर में भी तेजी देखने को मिल रही है. हालांकि बजट पेश किए जाने के बाद चार्ट काफी बदला नजर आ सकता है. अभी के लिए निवेशक इंतजार कर रहे हैं कि सरकार किन सेक्टर में अपने टैक्स को कम करेगी. 

सोना-चांदी पर निवेशकों की नजर 

निवेशकों के बीच सोना-चांदी को लेकर काफी उथल-पुथल मचा हुआ है. हालांकि बजट से एक दिन पहले इसके दामों में गिरावट आई थी. हालांकि बाद में उछाल भी देखने को मिला. निवेशकों द्वारा सोना-चांदी के दामों पर लगातार नजर रखा जा रहा है. उम्मीद यह भी है कि सरकार द्वारा अगर इंपोर्ट ड्यूटी कम किया जाता है तो इसके दाम गिर सकते हैं. हालांकि ऐसा उम्मीद कम है कि इस बार टैक्स कम किए जाएंगे. इससे पहले 2024 में सरकार द्वारा टैक्स कम किया गया था, जिससे सोना के दाम 6 हजार रुपये से ज्यादा नीचे गिरा था. वहीं चांदी के दामों में भी कमी नजर आई थी.