menu-icon
India Daily

सोने-चांदी की कीमतों ने फिर से बढ़ाई टेंशन, दिल्ली से लेकर मुंबई तक; चेक करें ताजा दाम

17 जून को सोने और चांदी के भावों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. वैश्विक तनाव और कमजोर डॉलर के कारण सोने के वायदा भाव में दो प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
सोने-चांदी की कीमतों ने फिर से बढ़ाई टेंशन, दिल्ली से लेकर मुंबई तक; चेक करें ताजा दाम
Courtesy: Gemini

आज 17 जून को सुबह-सुबह ही सोने-चांदी के बाजार में हलचल मच गई. ईरान के मुद्दे पर अमेरिका के रुख और वैश्विक अनिश्चितता ने निवेशकों को कीमती धातुओं की ओर खींचा. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के अगस्त वायदा में 2.19 प्रतिशत की तेजी आई और यह 1,53,829 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया.  इस उछाल ने न सिर्फ निवेशकों को चौंकाया बल्कि आभूषण खरीदने वाले आम परिवारों के बजट को भी प्रभावित किया है. कमजोर अमेरिकी डॉलर और फेडरल रिजर्व की भावी नीतियों को लेकर बनी उम्मीदों ने बाजार में उत्साह भर दिया.

सोने के भावों में तेजी, चांदी भी चमकी

सोमवार को सोने के भाव में 3,301 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई. सुबह 11:45 बजे के आसपास यह 1,53,829 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंचा. बाद में यह 1,52,774 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 2,246 रुपये ज्यादा है. न्यूनतम स्तर 1,52,632 रुपये रहा.

शहरवार सोने के ताजा दाम

नई दिल्ली में 24 कैरेट सोना 15,151 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट 13,889 रुपये और 18 कैरेट 11,367 रुपये प्रति ग्राम है. मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 15,136 रुपये, 22 कैरेट 13,874 रुपये तथा 18 कैरेट 11,352 रुपये प्रति ग्राम चल रहा है. चेन्नई में ये दाम सबसे ऊंचे हैं जहां 24 कैरेट 15,337 रुपये, 22 कैरेट 14,059 रुपये और 18 कैरेट 11,789 रुपये प्रति ग्राम है.

चांदी के भाव भी आसमान छू रहे

चांदी की बात करें तो भाव 2,53,345 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंचा, जो करीब 7,159 रुपये या तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी है. अंतिम भाव 2,51,692 रुपये रहा. पूरे देश में चांदी का भाव 264.90 रुपये प्रति ग्राम है जबकि प्रति किलोग्राम भाव 2,64,900 रुपये चल रहा है.

क्या आगे और बढ़ेंगे दाम?

वैश्विक घटनाएं और स्थानीय मांग दोनों सोने-चांदी के भाव तय कर रही हैं. त्योहारों के मौसम में मांग बढ़ने की आशंका है. निवेशक और खरीदारों को सलाह है कि वे बाजार की जानकारी लेकर ही कोई फैसला लें.