नई दिल्ली: अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले 31 जुलाई 2026 के ताजा भाव जरूर जान लें. घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में जारी उतार चढ़ाव के बीच शुक्रवार को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई है. इसका असर देश के प्रमुख शहरों के सर्राफा बाजार में भी दिखाई दे रहा है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी के वायदा भाव मजबूत रहे. वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं में तेजी देखने को मिली. ऐसे में निवेशकों के साथ साथ आभूषण खरीदने वाले ग्राहकों की नजर भी आज के नए रेट पर बनी हुई है.
एमसीएक्स पर अगस्त डिलीवरी वाला सोना 1,43,575 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 1,43,106 रुपये था. कारोबार के दौरान सोना 1,44,173 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया, जो पहले के मुकाबले 1,067 रुपये यानी 0.75 प्रतिशत अधिक रहा. सत्र के दौरान इसने 1,44,230 रुपये का उच्च स्तर भी छुआ.
सितंबर डिलीवरी वाली चांदी के वायदा भाव में भी तेजी देखने को मिली. कारोबार के दौरान चांदी 2,24,955 रुपये प्रति किलोग्राम के उच्च स्तर तक पहुंची. बाद में यह 2,24,844 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती रही, जो पिछले स्तर से 2,706 रुपये यानी 1.22 प्रतिशत अधिक रही.
नई दिल्ली में 24 कैरेट सोना 14,449 रुपये, 22 कैरेट 13,246 रुपये और 18 कैरेट 10,841 रुपये प्रति ग्राम है. मुंबई में 24 कैरेट 14,434 रुपये, 22 कैरेट 13,231 रुपये और 18 कैरेट 10,826 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया. चेन्नई में 24 कैरेट 14,434 रुपये, 22 कैरेट 13,231 रुपये और 18 कैरेट 10,046 रुपये प्रति ग्राम है. कोलकाता में भी 24 कैरेट 14,434 रुपये, 22 कैरेट 13,231 रुपये और 18 कैरेट 10,826 रुपये प्रति ग्राम का भाव है.
वैश्विक बाजार में स्पॉट गोल्ड करीब 4,100 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करता रहा, जबकि चांदी लगभग 59 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गई. अंतरराष्ट्रीय कीमतों में आई मजबूती का असर घरेलू बाजार में भी देखने को मिला, जिससे सोने और चांदी के भाव में बढ़त बनी रही.
भारत में सोने की कीमतें कई वैश्विक और घरेलू कारकों पर निर्भर करती हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव, अमेरिकी डॉलर की मजबूती या कमजोरी और देश में आभूषणों की मांग इसके प्रमुख कारण हैं. त्योहारों और शादी के सीजन में मांग बढ़ने से भी कीमतों पर असर पड़ता है.