menu-icon
India Daily

Gold-Silver Rate Today: क्या सोने और चांदी की कीमतों में हुई बढ़ोतरी या आई गिरावट? चेक करें ताजा रेट

7 जून को सोने और चांदी की कीमतों में वैश्विक बाजार के दबाव के चलते उतार-चढ़ाव देखने को मिला. अमेरिका-ईरान तनाव और मजबूत अमेरिकी रोजगार डेटा के कारण निवेशकों में अनिश्चितता बनी हुई है.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
Gold-Silver Rate Today: क्या सोने और चांदी की कीमतों में हुई बढ़ोतरी या आई गिरावट? चेक करें ताजा रेट
Courtesy: ANI

नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर हलचल देखने को मिली है, जिससे निवेशकों और आम खरीदारों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है. वैश्विक बाजार में जारी तनाव और आर्थिक आंकड़ों के बदलाव ने कीमती धातुओं की दिशा को प्रभावित किया है.

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर की मजबूती और फेडरल रिजर्व की नीतियों को लेकर बनी अनिश्चितता ने सोने की मांग पर दबाव डाला है, जिसका असर सीधे भारतीय बाजारों पर दिखाई दे रहा है.

सोने की कीमत

  • नई दिल्ली में सोने की दर 15,591 रुपये (24 कैरेट), 14,015 रुपये (22 कैरेट) और 11,699 रुपये (18 कैरेट) प्रति ग्राम है.
  • मुंबई में सोने की दर 15,273 रुपये (24 कैरेट), 14,000 रुपये (22 कैरेट) और 11,455 रुपये (18 कैरेट) प्रति ग्राम है.
  • चेन्नई में सोने की दर 15,491 रुपये (24 कैरेट), 14,200 रुपये (22 कैरेट) और 11,910 रुपये (18 कैरेट) प्रति ग्राम है.
  • कोलकाता में सोने की दर 15,273 रुपये (24 कैरेट), 14,000 रुपये (22 कैरेट) और 11,455 रुपये (18 कैरेट) प्रति ग्राम है.
  • बेंगलुरु में सोने की दरें 15,273 रुपये (24 कैरेट), 14,000 रुपये (22 कैरेट) और 11,455 रुपये (18 कैरेट) हैं.

  • हैदराबाद में सोने की दरें 15,273 रुपये (24 कैरेट), 14,000 रुपये (22 कैरेट) और 11,455 रुपये (18 कैरेट) हैं.

  • केरल में सोने की दरें 15,273 रुपये (24 कैरेट), 14,000 रुपये (22 कैरेट) और 11,455 रुपये (18 कैरेट) हैं.

चांदी की कीमत

भारत के विभिन्न शहरों में चांदी की कीमतों में मामूली अंतर देखा गया है. चेन्नई में चांदी की दर 10 ग्राम के लिए ₹2,700, 100 ग्राम के लिए ₹27,000 और 1 किलोग्राम के लिए ₹2,70,000 है. मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु, पुणे, वडोदरा, अहमदाबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना, नागपुर, चंडीगढ़ और सूरत में चांदी की कीमत 10 ग्राम के लिए ₹2,650, 100 ग्राम के लिए ₹26,500 और 1 किलोग्राम के लिए ₹2,65,000 दर्ज की गई है. वहीं हैदराबाद, केरल, कोयंबटूर, मदुरै, विजयवाड़ा और भुवनेश्वर में चांदी की दर थोड़ी अधिक रही, जहां 10 ग्राम ₹2,700, 100 ग्राम ₹27,000 और 1 किलोग्राम ₹2,70,000 पर बनी हुई है.

कीमतों को प्रभावित करने वाले कारक

भारत में सोने की कीमतें केवल घरेलू मांग पर निर्भर नहीं करतीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की मजबूती और आयात शुल्क भी अहम भूमिका निभाते हैं. त्योहारों और शादी के सीजन में मांग बढ़ने से कीमतें ऊपर जाती हैं, जबकि वैश्विक अनिश्चितता के समय निवेशक सोने की ओर रुख करते हैं.