menu-icon
India Daily

Gold and Silver Rate: सोना 1 लाख रुपये से ऊपर? चांदी 13 साल के उच्चतम स्तर पर; अब जानिए क्या है ताजा रेट

वहीं, 24 कैरेट गोल्ड ने भी 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का आंकड़ा पार कर लिया है. इसकी बड़ी वजह यह है कि दुनिया के कई देशों के सेंट्रल बैंक लगातार सोना खरीद रहे हैं, ताकि उनके पास सुरक्षित स्टॉक बना रहे.

auth-image
Edited By: Reepu Kumari
Gold and Silver Rate

Gold and Silver Rate: दुनियाभर में चल रहे तनाव जैसे भारत-पाकिस्तान की तकरार, व्यापार युद्ध और अब ईरान-इजरायल के बीच चल रहा विवाद की वजह से पूरी ग्लोबल इकॉनमी में अस्थिरता बनी हुई है.इस माहौल में निवेशक अपना पैसा उन जगहों पर लगा रहे हैं जो सुरक्षित मानी जाती हैं, जैसे सोना और चांदी.

शेयर बाजार में पिछले एक साल से उथल-पुथल मची है.इससे लोगों को अब स्टॉक्स में पैसा लगाना ज्यादा रिस्की लग रहा है.ऐसे में गोल्ड और सिल्वर जैसी बुलियन एसेट्स में निवेश करना उन्हें ज्यादा सेफ लग रहा है.इसी वजह से 2025 की पहली छमाही में इन दोनों की मांग जबरदस्त बढ़ी है.

सोना भी पहुंचा 1 लाख के पार

वहीं, 24 कैरेट गोल्ड ने भी 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का आंकड़ा पार कर लिया है. इसकी बड़ी वजह यह है कि दुनिया के कई देशों के सेंट्रल बैंक लगातार सोना खरीद रहे हैं, ताकि उनके पास सुरक्षित स्टॉक बना रहे.

सोना-चांदी vs शेयर बाजार

अगर परफॉर्मेंस की बात करें, तो इस साल अभी तक सोना करीब 30% और चांदी 26% बढ़ चुकी है. जबकि सेंसेक्स सिर्फ 3.64% और निफ्टी 4.42% ही ऊपर गया है.

आज भारत में सोने का रेट

शहर 24K आज 22K आज 18K आज
चेन्नई ₹10,109 ₹9,266 ₹7,626
मुंबई ₹10,109 ₹9,266 ₹7,582
दिल्ली ₹10,122 ₹9,281 ₹7,594
कोलकाता ₹10,109 ₹9,266 ₹7,582
बैंगलोर ₹10,109 ₹9,266 ₹7,582
हैदराबाद ₹10,109 ₹9,266 ₹7,582
केरल ₹10,109 ₹9,266 ₹7,582
पुणे ₹10,109 ₹9,266 ₹7,582
वडोदरा ₹10,098 ₹9,271 ₹7,586
अहमदाबाद ₹10,098 ₹9,271 ₹7,586
जयपुर ₹10,112 ₹9,281 ₹7,594
लखनऊ ₹10,122 ₹9,281 ₹7,594
कोयंबटूर ₹10,109 ₹9,266 ₹7,626
मदुरै ₹10,109 ₹9,266 ₹7,626
विजयवाड़ा ₹10,109 ₹9,266 ₹7,582
पटना ₹10,112 ₹9,271 ₹7,586
नागपुर ₹10,109 ₹9,266 ₹7,582
चंडीगढ़ ₹10,122 ₹9,281 ₹7,594
सूरत ₹10,098 ₹9,271 ₹7,586
भुवनेश्वर ₹10,109 ₹9,266 ₹7,582

आज भारत में चांदी का रेट

शहर 10 ग्राम 100 ग्राम 1 किलोग्राम
चेन्नई ₹1,221 ₹12,210 ₹1,22,100
मुंबई ₹1,121 ₹11,210 ₹1,12,100
दिल्ली ₹1,121 ₹11,210 ₹1,12,100
कोलकाता ₹1,121 ₹11,210 ₹1,12,100
बैंगलोर ₹1,121 ₹11,210 ₹1,12,100
हैदराबाद ₹1,221 ₹12,210 ₹1,22,100
केरल ₹1,221 ₹12,210 ₹1,22,100
पुणे ₹1,121 ₹11,210 ₹1,12,100
वडोदरा ₹1,121 ₹11,210 ₹1,12,100
अहमदाबाद ₹1,121 ₹11,210 ₹1,12,100
जयपुर ₹1,121 ₹11,210 ₹1,12,100
लखनऊ ₹1,121 ₹11,210 ₹1,12,100
कोयंबटूर ₹1,221 ₹12,210 ₹1,22,100
मदुरै ₹1,221 ₹12,210 ₹1,22,100
विजयवाड़ा ₹1,221 ₹12,210 ₹1,22,100
पटना ₹1,121 ₹11,210 ₹1,12,100
नागपुर ₹1,121 ₹11,210 ₹1,12,100
चंडीगढ़ ₹1,121 ₹11,210 ₹1,12,100
सूरत ₹1,121 ₹11,210 ₹1,12,100
भुवनेश्वर ₹1,221 ₹12,210 ₹1,22,100

भारत में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमतें तय करने के पीछे कई अहम फैक्टर होते हैं. सबसे पहले तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव क्या है, इसका बड़ा असर यहां की कीमतों पर पड़ता है. इसके साथ ही अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की वैल्यू भी कीमतों को प्रभावित करती है. अगर रुपया कमजोर होता है तो सोना महंगा हो जाता है. इसके अलावा सरकार द्वारा लगाए गए आयात शुल्क, जीएसटी और दूसरे टैक्स भी इसकी कीमत को बढ़ा सकते हैं. भारत में सोना केवल एक निवेश नहीं, बल्कि परंपराओं और भावनाओं से जुड़ा होता है.