menu-icon
India Daily

Gold and Silver Rate: आज कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी? गहने खरीदने की सोच रहे हैं तो जान लें ताजा रेट

शादियों के सीजन में, या फिर धनतेरस और दिवाली जैसे त्योहारों पर इसकी मांग अचानक बढ़ जाती है. जैसे ही डिमांड बढ़ती है, कीमतें भी उसी हिसाब से ऊपर जाने लगती हैं. यानी सोने की कीमत केवल बाजार से नहीं, बल्कि भावनाओं, परंपराओं और अंतरराष्ट्रीय हालातों से भी तय होती है.

auth-image
Edited By: Reepu Kumari
gold silver rate
Courtesy: Social Media

Gold and Silver Rate: पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों (Gold Rates) ने आम से खास तक के पसीने छुड़ा रखे थे. कीमत एक लाख के पार पहुंच गया था. इस बीच इजरायल-ईरान के बीच चल रहे तनाव ने गोल्ड के रेट पर बड़ा असर डाला है. आज 17 जून मंगलवार को सोने और चांदी के दामों में बड़ा उलटफेर देखा गया है. हफ्ते की शुरुआत भी एक बड़े बदलाव के साथ हुई है. सोने के दाम मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) नए रिकॉर्ड लेवल 1,01,078 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा. अब आज 18 जून को देखिए कीमतों में क्या बदलाव हुए हैं

ऐसे में जो लोग गहने बनवाने की सोच रहे हैं उनके लिए यह किसी राहत की खबर से कम नहीं है. चलिए जान लेते हैं कि देशभर में सोना और चांदी की कीमतों में कितना बदलाव आया है. इससे आप जान पाएंगे कि आपके लिए खरीद के हिसाब से समय सही या नहीं.   

आज भारत में सोने का रेट

शहर 24K आज 22K आज 18K आज
चेन्नई ₹10,036 ₹9,199 ₹7,574
मुंबई ₹10,036 ₹9,199 ₹7,527
दिल्ली ₹10,051 ₹9,214 ₹7,539
कोलकाता ₹10,036 ₹9,199 ₹7,527
बैंगलोर ₹10,036 ₹9,199 ₹7,527
हैदराबाद ₹10,036 ₹9,199 ₹7,527
केरल ₹10,036 ₹9,199 ₹7,527
पुणे ₹10,036 ₹9,199 ₹7,527
वडोदरा ₹10,041 ₹9,204 ₹7,531
अहमदाबाद ₹10,041 ₹9,204 ₹7,531
जयपुर ₹10,051 ₹9,214 ₹7,539
लखनऊ ₹10,051 ₹9,214 ₹7,539
कोयंबटूर ₹10,036 ₹9,199 ₹7,574
मदुरै ₹10,036 ₹9,199 ₹7,574
विजयवाड़ा ₹10,036 ₹9,199 ₹7,527
पटना ₹10,041 ₹9,204 ₹7,531
नागपुर ₹10,036 ₹9,199 ₹7,527
चंडीगढ़ ₹10,051 ₹9,214 ₹7,539
सूरत ₹10,041 ₹9,204 ₹7,531
भुवनेश्वर ₹10,036 ₹9,199 ₹7,527

आज भारत में चांदी का रेट

शहर 10 ग्राम 100 ग्राम 1 किलोग्राम
चेन्नई ₹1,201 ₹12,010 ₹1,20,100
मुंबई ₹1,101 ₹11,010 ₹1,10,100
दिल्ली ₹1,101 ₹11,010 ₹1,10,100
कोलकाता ₹1,101 ₹11,010 ₹1,10,100
बैंगलोर ₹1,101 ₹11,010 ₹1,10,100
हैदराबाद ₹1,201 ₹12,010 ₹1,20,100
केरल ₹1,201 ₹12,010 ₹1,20,100
पुणे ₹1,101 ₹11,010 ₹1,10,100
वडोदरा ₹1,101 ₹11,010 ₹1,10,100
अहमदाबाद ₹1,101 ₹11,010 ₹1,10,100

 

भारत में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमतें तय करने के पीछे कई अहम फैक्टर होते हैं. सबसे पहले तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव क्या है, इसका बड़ा असर यहां की कीमतों पर पड़ता है. इसके साथ ही अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की वैल्यू भी कीमतों को प्रभावित करती है. अगर रुपया कमजोर होता है तो सोना महंगा हो जाता है. इसके अलावा सरकार द्वारा लगाए गए आयात शुल्क, जीएसटी और दूसरे टैक्स भी इसकी कीमत को बढ़ा सकते हैं. भारत में सोना केवल एक निवेश नहीं, बल्कि परंपराओं और भावनाओं से जुड़ा होता है.