menu-icon
India Daily

सोना-चांदी खरीदने का कर रहे प्लान? पहले जान लें आज क्या है सराफा बाजार का हाल

आज 11 मई 2026, सोमवार के दिन सोना-चांदी के दामों में उछाल देखने को मिल सकता है. अगर आप भी सोना-चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले सराफा बाजार का हाल जान लें.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
सोना-चांदी खरीदने का कर रहे प्लान? पहले जान लें आज क्या है सराफा बाजार का हाल
Courtesy: Pinterest

भारतीय सराफा बाजार में पिछले हफ्ते काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. सोना-चांदी की कीमतें काफी नीचे गई, हालांकि हफ्ते के अंत में दोनों में जबरदस्त रिकवरी देखने को मिला. अगर आप भी सोना-चांदी का व्यापार करते हैं या फिर आप सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको इनके दामों के बारे में पता होना चाहिए. 

भारत में अभी 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 15,235 रुपये है. वहीं 10 ग्राम सोने की कीमत 1,52,350 रुपये बताई जा रही है. वहीं चांदी की कीमत की बात करें तो अभी के समय में चांदी की कीमत 275 रुपये प्रति ग्राम है. यानी की इस समय चांदी की कीमत 2,75,000 रुपये प्रति किलो है.

क्या है सोना-चांदी के रेट?

सोना के दामों में पिछले एक हफ्तों में लगभग 27000 रुपये प्रति 100 ग्राम के हिसाब से बढ़ोतरी हुई है. वहीं चांदी के दामों में ज्यादा अंतर नहीं देखा गया है. हालांकि अलग-अलग राज्यों और दुकानों में सोना-चांदी के दामों में दाम थोड़े ऊपर-नीचे हो सकते हैं. क्योंकि इसपर लगने वाला अतिरिक्त टैक्स में भी अंतर होता है. जिसके हिसाब से दाम ऊपर नीचे होते हैं.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या है सोना-चांदी के भाव?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना की कीमतों में उछाल देखने को मिला है. अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के कारण निवेशक धातु की ओर बढ़ रहे हैं. हालांकि आज उम्मीद की जा रही है कि सोना-चांदी के दामों में थोड़ी राहत देखने को मिल सकती है. हालांकि कुछ रिपोर्ट्स का यह भी कहना है कि अगर तनाव बढ़ता है तो इसके दाम और भी ज्यादा बढ़ सकते हैं. 

आपके शहर में सोने की कीमत:

शहर 24 कैरेट का रेट 22 कैरेट का रेट 18 कैरेट का रेट
चेन्नई ₹15,436 ₹14,149 ₹11,809
मुंबई ₹15,234 ₹13,964 ₹11,425
दिल्ली ₹15,249 ₹13,979 ₹11,440
कोलकाता ₹15,234 ₹13,964 ₹11,425
बैंगलोर ₹15,234 ₹13,964 ₹11,425
हैदराबाद ₹15,234 ₹13,964 ₹11,425
केरल ₹15,234 ₹13,964 ₹11,425
पुणे ₹15,234 ₹13,964 ₹11,425
वडोदरा ₹15,239 ₹13,969 ₹11,430
अहमदाबाद ₹15,239 ₹13,969 ₹11,430
जयपुर ₹15,249 ₹13,979 ₹11,440
लखनऊ ₹15,249 ₹13,979 ₹11,440
कोयंबटूर ₹15,436 ₹14,149 ₹11,809
मदुरै ₹15,436 ₹14,149 ₹11,809
विजयवाड़ा ₹15,234 ₹13,964 ₹11,425
पटना ₹15,239 ₹13,969 ₹11,430
नागपुर ₹15,234 ₹13,964 ₹11,425
चंडीगढ़ ₹15,249 ₹13,979 ₹11,440
सूरत ₹15,239 ₹13,969 ₹11,430
भुवनेश्वर ₹15,234 ₹13,964 ₹11,425

आपके शहर में सिल्वर की कीमत:

शहर 10 ग्राम 100 ग्राम 1 किलो
चेन्नई ₹2,799 ₹27,990 ₹2,79,900
मुंबई ₹2,749 ₹27,490 ₹2,74,900
दिल्ली ₹2,749 ₹27,490 ₹2,74,900
कोलकाता ₹2,749 ₹27,490 ₹2,74,900
बैंगलोर ₹2,749 ₹27,490 ₹2,74,900
हैदराबाद ₹2,799 ₹27,990 ₹2,79,900
केरल ₹2,799 ₹27,990 ₹2,79,900
पुणे ₹2,749 ₹27,490 ₹2,74,900
वडोदरा ₹2,749 ₹27,490 ₹2,74,900
अहमदाबाद ₹2,749 ₹27,490 ₹2,74,900
जयपुर ₹2,749 ₹27,490 ₹2,74,900
लखनऊ ₹2,749 ₹27,490 ₹2,74,900
कोयंबटूर ₹2,799 ₹27,990 ₹2,79,900
मदुरै ₹2,799 ₹27,990 ₹2,79,900
विजयवाड़ा ₹2,799 ₹27,990 ₹2,79,900
पटना ₹2,749 ₹27,490 ₹2,74,900
नागपुर ₹2,749 ₹27,490 ₹2,74,900
चंडीगढ़ ₹2,749 ₹27,490 ₹2,74,900
सूरत ₹2,749 ₹27,490 ₹2,74,900
भुवनेश्वर ₹2,799 ₹27,990 ₹2,79,900