menu-icon
India Daily

सलमान के चुनरी चुनरी गाने पर स्वीडिश शख्स ने पत्नी के साथ किया ऐसा डांस, इंटरनेट पर तहलका मचा रहा वीडियो

चुनरी के साथ दोनों ने ऐसा डांस किया कि हर कोई देखता रह गया. वीडियो इतना शानदार है कि आप इसे बार-बार रिवाइंड करके देखने पर मजबूर हो जाएंगे

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
सलमान के चुनरी चुनरी गाने पर स्वीडिश शख्स ने पत्नी के साथ किया ऐसा डांस, इंटरनेट पर तहलका मचा रहा वीडियो
Courtesy: raja.svanberg

स्वीडिश डांसर और कंटेंट क्रिएटर कार्ल स्वानबर्ग ने सलमान खान के मशहूर गाने  चुनरी चुनरी पर डांस कर हंगामा मचा दिया. सोशल मीडिया पर उनका यह डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यकीन मानिए स्वानबर्ग के डांस को देखकर आपकी तबीयत खुश हो जाएगी.

स्वीडन की खूबसूरत वादियों में जमकर नाचे स्वानबर्ग

स्वानबर्ग के साथ इस गाने में एक खूबसूरत लड़की भी नजर आ रही है. माना जा रहा है कि ये उनकी पत्नी ही हैं. स्वानबर्ग ने समुद्र के किनारे एक चट्टान पर इस गाने को रीक्रिएट किया है. वीडियो पर डांस करते समय स्वानबर्ग और उनकी पत्नी ने काले कपड़े पहने हुए हैं और हाथ में एक लाल रंग की चुनरी ले रखी है. चुनरी के साथ दोनों ने ऐसा डांस किया कि हर कोई देखता रह गया. वीडियो इतना शानदार है कि आप इसे बार-बार रिवाइंड करके देखने पर मजबूर हो जाएंगे

भारत में काफी पॉपुलर है ये गाना

1999 में आई फिल्म बीवी नंबर 1 का यह गाना आज भी पूरे भारत में काफी पॉपुलर है. इस गाने को बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान और सुष्मिता सेन पर फिल्माया गया था. इस फिल्म को अभिजीत भट्टाचार्य और अनुराधा श्रीराम ने अपनी आवाज दी थी.