menu-icon
India Daily

Petrol-Diesel Price Today: आज पेट्रोल-डीजल कितने रुपये लीटर? दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम समेत बड़े शहरों के रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. पिछले दो दिनों में ब्रेंट क्रूड करीब 9 फीसदी टूटकर 104.54 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
Petrol-Diesel Price Today: आज पेट्रोल-डीजल कितने रुपये लीटर? दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम समेत बड़े शहरों के रेट
Courtesy: Pinterest

Petrol-Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेज गिरावट ने भारत के लिए राहत की उम्मीद जगाई है. पिछले दो दिनों में ब्रेंट क्रूड करीब 9 फीसदी सस्ता हुआ है. पिछले महीने 117 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने वाला तेल अब 104.54 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. अमेरिका और ईरान के बीच सुलह की संभावनाओं से बाजार में तनाव कुछ कम हुआ है.

 

कच्चा तेल सस्ता, लेकिन पंप पर राहत का इंतजार

ब्रेंट क्रूड की कीमत में गिरावट के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल के खुदरा दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. प्रीमियम पेट्रोल XP95 का भाव 109.24 रुपये और हाई ऑक्टेन XP100 का दाम 167.35 रुपये प्रति लीटर है. तेल की कीमतों में आगे होने वाले बदलाव पर अब उपभोक्ताओं की नजर रहेगी.

दिल्ली-NCR में आज क्या हैं ईंधन के भाव?

दिल्ली से सटे शहरों में पेट्रोल डीजल की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है. नोएडा में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.56 रुपये प्रति लीटर है. यहां XP95 की कीमत 110.68 रुपये है. फरीदाबाद में पेट्रोल 103.28 रुपये और डीजल 95.94 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. गुरुग्राम में पेट्रोल का भाव 102.97 रुपये और डीजल 95.64 रुपये प्रति लीटर है.

लखनऊ, भोपाल और पटना में पेट्रोल डीजल के रेट

लखनऊ में पेट्रोल 101.89 रुपये और डीजल 95.36 रुपये प्रति लीटर है. भोपाल में पेट्रोल 114.57 रुपये और डीजल 99.64 रुपये मिल रहा है. यहां XP95 का भाव 123.88 रुपये और XG का 104.90 रुपये प्रति लीटर है. पटना में पेट्रोल 113.37 रुपये और डीजल 99.36 रुपये प्रति लीटर है. जयपुर में पेट्रोल 112.69 रुपये और डीजल 97.78 रुपये है, जबकि रांची में पेट्रोल 105.26 रुपये और डीजल 100.49 रुपये प्रति लीटर है.

चंडीगढ़, देहरादून और शिमला में कीमतें

चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.51 रुपये और डीजल 89.47 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. यहां XP95 का भाव 110.28 रुपये और XG का 94.65 रुपये है. देहरादून में पेट्रोल 100.55 रुपये और डीजल 95.93 रुपये प्रति लीटर है. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पेट्रोल 103.25 रुपये और डीजल 95.21 रुपये प्रति लीटर है. यहां प्रीमियम XP95 की कीमत 111.90 रुपये है.