menu-icon
India Daily

अमेरिका में अडाणी के खिलाफ केस खत्म, 10 बिलियन डॉलर निवेश के वादे के बाद आया फैसला

अमेरिका में गौतम अडाणी के खिलाफ केस खत्म कर दिया गया है. अमेरिकी सरकारी वकीलों ने कोर्ट को बताया कि मामले की समीक्षा के बाद यह निष्कर्ष निकाला गया कि आरोपों को साबित करने के लिए पर्याप्त आधार नहीं है.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
अमेरिका में अडाणी के खिलाफ केस खत्म, 10 बिलियन डॉलर निवेश के वादे के बाद आया फैसला
Courtesy: pinterest

अमेरिका में गौतम अडाणी के खिलाफ केस खत्म कर दिया गया है. अमेरिकी सरकारी वकीलों ने कोर्ट को बताया कि मामले की समीक्षा के बाद यह निष्कर्ष निकाला गया कि आरोपों को साबित करने के लिए पर्याप्त आधार नहीं है.  इसके बाद कोर्ट ने गौतम अडाणी और सागर अडाणी के खिलाफ लगाए गए आरोपों को खारिज करने का आदेश दिया. अब इस मामले को दोबारा नहीं खोला जा सकता.

कोर्ट में दाखिल दस्तावेजों के आधार पर अमेरिकी न्याय विभाग ने कहा, 'इस मामले की समीक्षा की गई. कानूनी अधिकार का इस्तेमाल करते हुए न्याय विभाग ने ये फैसला किया है कि अब इन व्यक्तियों के खिलाफ आपराधिक आरोपों पर और संसाधन खर्च नहीं कर पाएंगे.'

इससे पहले अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने भारत में सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट्स से जुड़े निवेशकों को दी गई जानकारियों के मामले में गौतम और सागर अडाणी के खिलाफ लगे सिविल आरोपों का निपटारा किया था. कोर्ट दस्तावेजों के मुताबिक, गौतम अडाणी 6 मिलियन और सागर अडाणी ने 12 मिलियन डॉलर देने पर सहमति दी थी.

हालांकि दोनों ने कभी भी न तो किसी गलत काम को स्वीकार किया और न ही उससे इनकार किया. इसके बाद अमेरिकी वित्त विभाग के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय  (OFAC) ने एलपीजी के आयात में ईरान पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों के उल्लंघन से जुड़े आरोपों का भी निपटारा कर दिया. इसमें अडाणी ग्रुप ने 275 मिलियन डॉलर देने पर सहमति जताई थी. इसके साथ ही अडाणी के वकील जो ट्रंप के निजी वकील भी हैं ने पिछले महीने कहा था कि उनके क्लाइंट अमेरिका में 10 बिलियन डॉलर का निवेश करना चाहते हैं लेकिन केस चलने तक ऐसा नहीं कर सकते.