menu-icon
India Daily

बरसात में ड्राइविंग होगी आसान, कीचड़ नहीं बनेगी परेशानी, कार में लगवा लें ये टायर

अगर आपकी कार में सामान्य टायर लगे हैं, तो बरसात में ब्रेक लगाने पर फिसलने का खतरा ज्यादा होता है. वहीं, कीचड़ में फंसने की स्थिति में टायर जाम हो जाते हैं और इंजन पर भी दबाव पड़ता है. इन परेशानियों से बचने के लिए आपको ऑल वेदर या रेन-रेडी टायर्स का इस्तेमाल करना चाहिए जो खासतौर पर बरसात के मौसम के लिए बनाए गए होते हैं.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
बरसात में ड्राइविंग होगी आसान, कीचड़ नहीं बनेगी परेशानी, कार में लगवा लें ये टायर
Courtesy: Pinterest

मानसून का मौसम जहां एक ओर राहत और ठंडक लेकर आता है, वहीं दूसरी ओर सड़क पर फिसलन, कीचड़ और जलजमाव जैसी समस्याएं भी साथ लाता है. बारिश में ड्राइविंग करना न केवल चुनौतीपूर्ण होता है, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी खतरनाक हो सकता है. ऐसे में कार चालकों के लिए सबसे जरूरी चीज बन जाती है—सही टायर का चुनाव.

अगर आपकी कार में सामान्य टायर लगे हैं, तो बरसात में ब्रेक लगाने पर फिसलने का खतरा ज्यादा होता है. वहीं, कीचड़ में फंसने की स्थिति में टायर जाम हो जाते हैं और इंजन पर भी दबाव पड़ता है. इन परेशानियों से बचने के लिए आपको ऑल वेदर या रेन-रेडी टायर्स का इस्तेमाल करना चाहिए जो खासतौर पर बरसात के मौसम के लिए बनाए गए होते हैं.

क्यों जरूरी हैं रेन-रेडी टायर्स?

बेहतर ग्रिप और कंट्रोल

रेन-रेडी टायर्स में डीप ग्रूव्स (गहरी लकीरें) होती हैं, जो पानी को बाहर निकालने में मदद करती हैं और गाड़ी की पकड़ सड़क पर बनाए रखती हैं.

हाइड्रोप्लानिंग से सुरक्षा
ये टायर्स पानी पर गाड़ी को फिसलने नहीं देते और ब्रेकिंग में बेहतर परफॉर्मेंस देते हैं, जिससे सड़क पर दुर्घटना का खतरा कम होता है.

लंबी उम्र और कम मेंटेनेंस
रेन-रेडी टायर्स सामान्य टायर्स की तुलना में ज्यादा टिकाऊ होते हैं और ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती. अगर आप इस मानसून में सुरक्षित और आरामदायक ड्राइविंग चाहते हैं तो अपनी कार में रेन-रेडी टायर्स लगवाना एक स्मार्ट फैसला होगा. ये न केवल आपको कीचड़ और फिसलन से बचाएंगे, बल्कि आपका ड्राइविंग अनुभव भी बेहतर बनाएंगे. भारी बारिश में कब आपको बाहर निकलना पड़ जाए ये कोई नहीं जानता है ऐसे में जरुरी है कि आप सेफ रहें. सड़कें खराब हो जाती है और भारी बारिश की वजह से कीचड़ जैसे माहौल बन जाते हैं. ऐसे में घंटो तक कार फंसे रहते हैं. इससे बचने के लिए इस सलाह को मानें.