अगर आप बाइक चलाने के शौकीन हैं तो आपको भी पता होना चाहिए कि उसका ख्याल भी खुद ही रखना आना चाहिए. बारिश के मौसम में बाइक में कई ऐसी समस्याएं आ सकती हैं जिनके लिए समय-समय पर बाइक को चेक करना और उसकी देखर-रेख करते रहना जरूरी होता है. ऐसे में यह जरूरी है कि बाइक के टायर से लेकर उसके चेन तक का ख्याल आप खुद रखें. बाइक चाहे 100CC की हो या फिर 350CC वाली बुलेट हो, हर बाइक की कुछ बेसिक जरूरतें होती हैं जिनका समय-समय पर ध्यान रखना जरूरी होता है. आइए समझते हैं कि आप अपनी बाइक का ख्याल कैसे रख सकते हैं.
बारिश में आपकी बाइक को सबसे ज्यादा खतरा पानी से ही होता है. सबसे पहले तो बाइक को बारिश के पानी से भीगने से रोकने का इंतजाम कीजिए. इसके लिए आप बाइक कवर को साथ में रख सकते हैं जिससे बाइक को भीगने से बचाया जा सके. हालांकि, बारिश के बाद सड़क पर चलते समय आप बाइक को भीगने से नहीं बचा सकते हैं, ऐसे में कुछ काम ऐसे हैं जो आपको समय-समय पर करने ही होंगे.
इसके अलावा, बाइक की बैटरी का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी होती है. अगर बैटरी ज्यादा पुरानी हो तो बारिश के मौसम में उसे बदलवाना ही ठीक होता है. वरना बारिश के मौसम में बाइक बंद पड़ जाने पर समस्या हो सकती है. अगर बैटरी ज्यादा पुरानी न हो तो उसे वर्किंग कंडीशन में रखने के लिए कनेक्टर्स पर पेट्रोलियम जेली लगा सकते हैं. इससे, बैटरी टर्मिनल में जंग नहीं लगती है और बाइक बंद होने के चांस कम हो जाते हैं.
इन बातों का रखें ध्यान:-