menu-icon
India Daily

बजाज की CNG बाइक फ्रीडम 125 के लिए आई गुड न्यूज, आपने पढ़ी क्या?

बजाज ऑटो दुनिया की पहली सीएनजी बाइक लॉन्च करने के बाद एक और नए ट्रिम को लाने की तैयारी कर रहा है, जो फ्रीडम 125 की कंपेयर में काफी सस्ती होगी. बजाज अब अपनी CNG बाइक रेंज को बेहतर बनाने की तैयारी कर में है. हालांकि बजाज ने अभी तक इस बारे में कोई भी अधिकारिक जानकारी साझा नहीं किया है.

India Daily Live
बजाज की CNG बाइक फ्रीडम 125 के लिए आई गुड न्यूज, आपने पढ़ी क्या?
Courtesy: Social Media

भारत में दुनिया की पहली CNG बाइक फ्रीडम 125 को लांन्च करने के बाद अब बजाज एक और ट्रिम लाने की तैयारी में है. यह एक एंट्री-लेवल ट्रिम होगी, जिसकी कीमत फ्रीडम 125 की कंपेयर में कम होगी. दरअसल बजाज अब अपनी CNG बाइक रेंज को बेहतर बनाने की तैयारी कर में है. कंपनी इस सेगमेंट में कई कटौती करके ग्राहकों को आकर्षित करने की कोशिश कर रही है. हालांकि ब्रांड ने अभी तक इस बारे में कोई भी अधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है.

वहीं नए ट्रिम के टेस्टिंग के दौरान का एक टेस्ट म्यूल सामने आ गया है. जिसे देख कर समझा जा सकता है इसमें ग्राहकों को किस तरह की सुविधा मिल सकती है. 

डिजाइन

अगर बात इसकी डिजाइन की करें तो सीएनजी बाइक में फ्रीडम 125 जैसा ही स्टाइल स्टेटमेंट होने की उम्मीद है. इसमें वही सिंगल सीटिंग व्यवस्था होगी, जिसमें सीट के नीचे सीएनजी सिलेंडर होगा और एक बॉक्स नुमा हैंडल होगा, जिस पर कई कंट्रोल स्विच होंगे.

एलईडी ट्रीटमेंट के बदले हैलोजन

वहीं इसमें एक हेडलाइट सेटअप और एक समान टेल सेक्शन भी दिया जाएगा. हालांकि बजाज इस बाइक में सभी एलईडी ट्रीटमेंट को हटा कर हैलोजन सेटअप में लगा सकता है. साथ ही इसमें कोई भी डिस्क ब्रेक नहीं दिखेगा.

2 लीटर का पेट्रोल टैंक

वहीं बाइक में 125 सीसी, सिंगल-सिलेंडर इंजन का यूज भी होने के चांस हैं, जो 9.4 बीएचपी की अधिकतम शक्ति और 9.7 एनएम का पीक टॉर्क देगा. यूनिट में 2 किलो का सीएनजी सिलेंडर और 2 लीटर का पेट्रोल टैंक होगा, जो काफी इफेक्टिव हो सकता है.

बेहतर माइलेज वाली बाइक

बता दें कि बजाज ने 5 जुलाई को सीएनजी बाइक लॉन्च को किया था. इस बाइक की सबसे खास बात है कि ये अपनी कीमत के मुताबिक बेहतर माइलेज देती है.