Vastu Tips : वास्तु और साइंस के अनुसार कुछ ऐसी दिशाएं हैं, जिनमें आपको सिर करके नहीं सोना चाहिए. इस दिशाओं में सिर करके सोने से आपको जीवन में कष्टों का सामना करना पड़ता है. इसके साथ ही इससे आप बीमार भी हो सकते हैं.
वास्तु के अनुसार सही दिशा में सिर करके सोना आपकी सेहत और किस्मत दोनों के लिए फायदेमंद होता है. गलत दिशा में सिर करके सोना आपको कई प्रकार की समस्याओं से घेर देता है. आइए जानते हैं कि किस दिशा में सिर करके सोना चाहिए और किसमें नहीं सोना चाहिए.
पूर्व दिशा- पूर्व दिशा में सिर करके सोना व्यक्ति के लिए फायदेमंद होता है. इससे आपकी याद्दाश्त में सुधार होता है. इसके साथ ही आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है. इसके साथ ही व्यक्ति का रुझान भी अध्यात्म की ओर होता है.
पश्चिमा दिशा- इस दिशा में सिर करके सोना भी अच्छा होता है. इस दिशा में सिर करके सोने से व्यक्ति को नाम, शोहरत और पैसा तीनों मिलता है.
दक्षिण दिशा- वास्तु शास्त्र में दक्षिण की दिशा में सिर करके सोने की बात कही गई है. इस दिशा में सिर करके सोने से आपको अच्छी नींद आती है. इसके साथ ही जीवन में सुख और समृद्धि आती है.
उत्तर दिशा- वास्तुशास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा में सिर करके नहीं सोना चाहिए. इस दिशा में सिर करके सोने से गंभीर बीमारियों का खतरा बना रहता है. इसके साथ ही व्यक्ति को बेचैनी की समस्या हो सकती है.
अगर आप सोते समय आपका सिर दक्षिण दिशा में होता है तो इससे आपको जीवन में सुख और समृद्धि मिलती है. नींद भी अच्छी आती है. अगर सिर पूर्व दिशा में रहता है तो इससे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहता है और एकाग्रता बढ़ती है. पश्चिम दिशा में सिर करके सोते हैं तो आपको खूब धनलाभ होता है.
बिस्तर रखते समय इस बात का खास ख्याल रखें कि बिस्तर के पीछे खिड़कियां न हों. इसके साथ ही पंलग के सामने आईना और दरवाजा दोनों ही नहीं होना चाहिए. दीवार के नुकीले कोनों से बिस्तर दूर होना चाहिए.
विज्ञान के अनुसार पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र का नार्थ पोल को पॉजिटिव और साउथ पोल को निगेटिव माना जाता है. इस कारण अगर आप नार्थ में सिर करके सोएंगे तो पृथ्वी के पॉजिटिव पोल के चलते कई समस्याएं पैदा होंगी. इससे आप थका हुआ महसूस कर सकते हैं. इस कारण उत्तर दिशा में सिर करके सोना विज्ञान के अनुसार भी अच्छा नहीं माना गया है.
Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.