पूरी दुनिया आज (7 सितंबर) को आसमान को रोशन करने वाले मनमोहक 'ब्लड मून' का इंतजार कर रही है. इस साल चंद्र ग्रहण करीब 82 मिनट तक चलेगा, यह चंद्र गहण एक दशक में सबसे लंबे पूर्ण चंद्र ग्रहणों में से एक होगा. पूर्ण ग्रहण होते ही चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की छाया में डूब जाएगा और उसका रंग गहरा लाल हो जाएगा.
इस बार क्यों इतना लंबा होगा चंद्र ग्रहण
इस बार चंद्र ग्रहण 82 मिनट लंबा चलेगा. इतने लंबे चंद्र ग्रहण चंद्रमा का अपने चरम बिंदु के निकट धीमी गति से गुजरने और पृथ्वी की छाया के मध्य से होकर गुजरने के कारण है, जो कि छाया का सबसे अंधकारमय भाग है.
लंबा चंद्र ग्रहण होने के चलते तारामंडल प्रेमियों और फोटोग्राफरों को इस दुर्लभ खगोलीय घटना को अनुभव करने और उसकी सुंदरता को कैद करने का पर्याप्त समय मिलेगा.
It’s a full moon today! 🌕
— NASA (@NASA) September 7, 2025
Skywatchers in most of Africa, Europe, Asia and Australia may also see a lunar eclipse, or Blood Moon. Totality will begin around 1730 UTC and last for about 82 minutes.
No matter where you are, you can learn how eclipses work: https://t.co/qt42ek6ojZ pic.twitter.com/pxXFRnSjUE
कब होगा अगला पूर्ण चंद्र ग्रहण?
अब अगला पूर्ण चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026 को होगा. वहीं आज का चंद्र ग्रहण इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण होगा.
नग्न आंखों से देख सकेंगे चंद्र ग्रहण
अंतरिक्ष वैज्ञानिक डॉ. सुवेंदु पटनायक ने बताया कि आज का चंद्र ग्रहण नग्न आंखों से देखा जा सकेगा. यह रात करीब 9.37 बजे से शुरू होगा और रात करीब 11 बचे तक चलेगा. इस दौरान पृथ्वी पूरी तरह से चंद्रमा को ढक लेगी और वह पूरी तरह से लाल हो जाएगा और सोमवार दोपहर 12.22 बजे तक यह ऐसा ही रहेगा.
क्या होता है ब्लड मून
पूर्ण चंद्रग्रहण तब होता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है, जिससे चंद्रमा की सतह पर छाया पड़ती है. इससे चंद्रमा लाल दिखाई देता है जिससे इसे ब्लड मून कहा जाता है.