menu-icon
India Daily

आपकी किस्मत बदलकर रख देंगे भगवान गणेश के ये 10 उपाय, बुधवार को ही अपनाएं    

Ganesh Puja: भगावन गणेश का विघ्नहर्ता कहा जाता है. भगवान गणेश के पूजन मात्र से सभी विघ्न दूर हो जाते हैं. जीवन में सुख, समृद्धि और धन पाने के लिए भी भगवान गणेश का पूजन शुभ फलदाई होता है, अगर आप भगवान गणेश का कृपा पात्र बनना चाहते हैं तो बुधवार के दिन कुछ उपायों को अपना सकते हैं. 

India Daily Live
आपकी किस्मत बदलकर रख देंगे भगवान गणेश के ये 10 उपाय, बुधवार को ही अपनाएं    
Courtesy: pexels

Ganesh Puja: हिंदू धर्म में भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र भगवान गणेश का पूजन हर शुभ कार्य से पहले किया जाता है. किसी भी कार्य को संपन्न करने के लिए उसकी शुरुआत से पहले भगवान गणेश का पूजन विशेष फलदायी होता है. माना जाता है. भगवान गणेश का पूजन करने से जीवन की सभी विघ्न और बाधाओं का अंत हो जाता है. 

बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है. इस दिन कुछ आसान से उपायों को करने से गपपति देव प्रसन्न हो जाते हैं और सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करते हैं. भगवान गणेश का पूजन सभी देवों में सर्वप्रथम किया जाता है. इनके पूजन मात्र से जीवन में आ रहीं सभी बाधाओं का नाश होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सुख और समृद्धि को पाने के लिए आप बुधवार को कुछ उपायों को कर सकते हैं. 

बुधवार के दिन करें ये कार्य 

  1. भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए बुधवार के दिन हरे रंग के कपड़े पहनें. 
  2. गणपति महाराज को दूर्वा की गांठ जरूर अर्पित करें. 
  3. भगवान गणेश की चालीसा का पाठ बुधवार को करने से सभी कष्ट दूर होते हैं. 
  4. बुधवार के दिन अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान अवश्य करें. इस दिन दान करने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं. बुधवार के दिन अमरूद, हरी मूंग और तांबे की वस्तुओं का दान करें. 
  5. बुधवार के दिन भगवान गणेश को सिंदूर अर्पित करें. उनके माथे पर सिंदूर लगाकर फिर इसे अपने और परिजनों के माथे पर लगाएं. इससे सफलता के योग बनते हैं. 
  6. बुधवार के दिन साबूत उबली हुई मूंग में घी व चीनी मिलाकर गाय को खिलाने से आपको कर्ज से छुटकारा मिल जाएगा. 
  7. इस दिन भगवान को 21 या फिर 42 जावित्री अर्पित कराने से आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है. 
  8. बुधवार के दिन आप अथर्वशीर्ष का पाठ करें. इससे भी गणपति देव प्रसन्न होते हैं. 
  9. बुधवार को भगवान गणेश की पूजा करने के बाद किन्नर को कुछ दान दें और उनसे आशीर्वाद लेते हुए कुछ पैसे लें. इसी पैसे का पूजन करके, इनको तिजोरी में रख लें. इससे आपकी धन संबंधी समस्या का अंत हो जाएगा. 
  10. बुधवार के दिन सूर्योदय से पहले दो मुट्ठी मूंग के अपने ऊपर से घुमाकर अपनी मनोकामना कहते हुए बहते जल में प्रवाहित कर दें. इससे आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी. 

Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.  theindiadaily.com  इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.