menu-icon
India Daily

अमीरों के घर हमेशा रहती हैं ये 5 चीजें, हमेशा मां लक्ष्मी बरसाती रहती हैं धन!

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रखी कुछ विशेष वस्तुएं न केवल सुंदरता बढ़ाती हैं, बल्कि पूरे घर की ऊर्जा को सकारात्मक बनाती हैं. माना जाता है कि सही वस्तुएं रखने से घर में खुशहाली, धन, तरक्की और मानसिक शांति आती है.

princy
Edited By: Princy Sharma
अमीरों के घर हमेशा रहती हैं ये 5 चीजें, हमेशा मां लक्ष्मी बरसाती रहती हैं धन!
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली:  वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रखी कुछ खास चीज़ें न सिर्फ घर की सुंदरता बढ़ाती हैं, बल्कि पूरे घर की ऊर्जा को भी बदल देती हैं. यह माना जाता है कि अगर घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहे, तो वहां रहने वाले लोगों के जीवन में खुशहाली, धन, तरक्की और मानसिक शांति बढ़ने लगती है. यही वजह है कि सफल और अमीर लोगों के घरों में कुछ विशेष वस्तुएं जरूर पाई जाती हैं, जिन्हें शुभ और भाग्य आकर्षित करने वाला माना जाता है.

मनी प्लांट

सबसे पहली चीज है मनी प्लांट, जिसे वास्तु में बेहद शुभ माना गया है. इसकी हरी-भरी पत्तियां जीवन में बढ़त और पॉजिटिविटी का संकेत देती हैं. कहा जाता है कि मनी प्लांट घर में धन, तरक्की और सौभाग्य लाता है. इसे घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना सबसे अच्छा होता है, क्योंकि यह दिशा धन और समृद्धि से जुड़ी होती है. ध्यान रहे मनी प्लांट को घर के बाहर या उत्तर-पूर्व दिशा में बिलकुल न रखें, वरना आर्थिक नुकसान और परेशानियां बढ़ सकती हैं.

घर के अंदर बहता पानी

दूसरी चीज है घर के अंदर बहता पानी. फव्वारा या छोटा वाटर फाउंटेन घर में सक्रियता और आर्थिक प्रगति का प्रतीक माना जाता है. इसे हमेशा उत्तर दिशा में रखना चाहिए, जो भगवान कुबेर की दिशा मानी जाती है. बहता पानी नए अवसरों और धन प्रवाह को बढ़ाता है. लेकिन पानी हमेशा घर के अंदर की ओर बहना चाहिए, बाहर की तरफ बहना धन के बाहर जाने का संकेत माना जाता है.

लाफिंग बुद्धा

तीसरा है लाफिंग बुद्धा, जिसे हंसी, खुशी और पॉजिटिव एनर्जी का प्रतीक माना जाता है. इसे घर में ऐसी जगह रखें कि प्रवेश करते ही नजर आए. इससे घर में खुशी, हल्कापन और रिश्तों में मधुरता बढ़ती है.

तीन पैरों वाला मनी फ्रॉग

चौथी चीज है तीन पैरों वाला मनी फ्रॉग. इसे मुख्य दरवाजे के पास इस तरह रखना चाहिए कि उसका मुंह घर के अंदर की ओर हो. माना जाता है कि यह घर में नए आर्थिक अवसर, निवेश फायदे और धन का प्रवाह लेकर आता है.

चावल की भरी डिब्बी 

चावल की भरी डिब्बी भी घर की समृद्धि का बड़ा संकेत मानी जाती है. हिंदू परंपरा में चावल को अन्न और माता अन्नपूर्णा का आशीर्वाद माना गया है. कहा जाता है कि जिस घर में चावल की डिब्बी कभी खाली नहीं रखी जाती, वहां धन और अन्न की कमी नहीं होती.