menu-icon
India Daily

Vastu shastra: घर में कबूतर के घोंसले को न करें नजरअंदाज? जानें आपके लिए शुभ या अशुभ

Pigeon Nest In House: कबूतर का घर में घोंसला बनाना कई जगहों पर अशुभ माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि इससे व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है.

India Daily Live
Vastu shastra: घर में कबूतर के घोंसले को न करें नजरअंदाज? जानें आपके लिए शुभ या अशुभ

Pigeon Nest in House: घर के अंदर पक्षियों का आना जाना अक्सर लगा रहता है. ये घरों के कोनों में अपना घोंसला भी बना लेते हैं. घर में कबूतरों का दिखना आम बात हैं. वास्तु शास्त्रों में कबूतर को सुख और शांति का प्रतीक माना जाता है. हालांकि, इस मामले में कुछ लोगों के विचार दूसरों से अलग भी हैं. कई लोग मानते हैं कि घर में कबूतर का आना दुर्भाग्य लाता है.

ज्योतिषियों का कहना है कि घर में कबूतर आना सुख, शांति और समृद्धि का संकेत होता है. लेकिन अगर कबूतर घर के किसी कोने में अपना घोंसला बना देता है, तो इसे अशुभ माना जाता है. इस घर में धन हानि के तौर पर भी देखा ताजा है. इस कर्ज चढ़ने का संकेत भी माना जाता है.

घर में कबूतर का घोंसला बनाना अशुभ
वास्तु शास्त्र केो अनुसार, घर की छत या बालकनी में कबूतर का घोंसला बनाना अशुभ और दुर्भाग्य का संकेत माना जाता है. इसलिए इसे तुरंत हटा देना चाहिए. अगर कबूतर का घोंसला घर में लंबे समय तक रहता है तो ऐसे में आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा, घर में रहने वाले सदस्यों की प्रगति का उनकी आर्थिक स्थिति पर भी ये बुरा असर डाल सकता है.

कबूतर का अंडा देना शुभ या अशुभ?
घर में कबूतर का अंडा देना वास्तु शास्त्र के अनुसार अशुभ है. माना जाता है कि घर में अगर कबूतर ने अंडे दिए हैं, तो यह बुरा संकेत है. इसका परिणाम यह है कि व्यक्ति लगातार परेशानी से घिरा रह सकता है. वहीं, इसके उलट कई जगहों पर पर इसे बहुत शुभ और धन लाभ के प्रतीक के तौर पर माना जाता है. मान्यता के अनुसार, कबूतर मां लक्ष्मी के परम भक्त होते हैं.

(Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें.)