menu-icon
India Daily

नवरात्रि में भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये काम, पूरे साल रहना पड़ेगा परेशान

Chaitra Navratri 2024: नवरात्रि के नौ दिन माता दुर्गा को समर्पित होते हैं. इन दिनों में लोग पूजा-पाठ करके देवी को प्रसन्न करते हैं. शास्त्रों के अनुसार इन नौ दिनों तक मां जगदम्बा पृथ्वी पर रहती हैं. इस कारण इन दिनों में कुछ कामों को करने की मनाही होती है. 

India Daily Live
नवरात्रि में भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये काम, पूरे साल रहना पड़ेगा परेशान
Courtesy: pexels

Chaitra Navratri 2024 : हर साल 4 बार नवरात्रि आती हैं. इनमें दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि होती हैं. प्रत्यक्ष नवरात्रि में एक चैत्र माह में और दूसरी आश्विन माह में आती है. माता के इन 9 दिनों को बेहद ही शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इन नौ दिनों में किया गया माता का पूजन हर मनोकामना की पूर्ति करता है. 

हिंदू धर्म में नवरात्रि में माता के नौ स्वरूपों का पूजन किया जाता है. साल 2024 में चैत्र माह की नवरात्रि की शुरुआत 9 अप्रैल को हो गई है. चैत्र नवरात्रि का समापन 17 अप्रैल बुधवार को होना है. मान्यता है कि इन नौ दिनों तक कुछ कामों को को करने की मनाही होती है. इन कामों को करने से जीवन में परेशानियों का अंबार लग जाता है. आइए जानते हैं कि नवरात्रि में किन कामों को नहीं करना चाहिए. 

नवरात्रि में भूलकर भी न करें ये काम

  • नवरात्रि में मांस-मछली और शराब आदि का सेवन करना पूरी तरह से वर्जित होता है. इससे मां दुर्गा नाराज होती हैं. 
  • इन नौ दिनों कर व्रत करने वाले को बिस्तर पर नहीं सोना चाहिए. 
  • नवरात्रि में आपको लेदर से बनीं चीजों को न तो खरीदना चाहिए और न ही इस्तेमाल करना चाहिए. 
  • इस दौरान नाखून, बाल और दाढ़ी भी नहीं कटानी चाहिए. ऐसा करने से आपको माता दुर्गा को प्रकोप आपको झेलना पड़ता है.
  • नवरात्रि में काले वस्त्र भी नहीं पहनने चाहिए. 
  • इन नौ दिनों तक आपको गुस्सा नहीं करना चाहिए और अपशब्द भी नहीं करना चाहिए. ये गलतियां आप पर भारी पड़ सकती हैं. 
  • इन नौ दिनों तक प्याज और लहसुन भी न खाएं.
  • नौ दिनों तक घर में नींबू भी न काटें. 
  • व्रत में तंबाकू का सेवन न करें. 

Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.  theindiadaily.com  इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.