नई दिल्ली: आज मंगल वृषभ राशि में, सूर्य मिथुन में, बुध-शुक्र-गुरु कर्क में, केतु सिंह में और चंद्रमा वृश्चिक राशि के अनुराधा नक्षत्र में हैं. राहु कुंभ और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं. आज थोड़ी भ्रामक स्थिति बन सकती है. चंद्रमा नीच राशि में हैं, जिससे शारीरिक और मानसिक परेशानी बढ़ सकती है और गुस्सा भी ज्यादा आ सकता है. चलिए जानते हैं सभी जातकों का राशिफल कैसा रहने वाला है.
मेष: आज स्वास्थ्य पर खास ध्यान दें. चोट-चपेट लगने का खतरा है. कोई रिस्क न लें. प्रेम और दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा. संतान पक्ष मजबूत है. व्यापारिक ऊर्जा बढ़ेगी. वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा.
वृषभ: जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा. प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है. स्वास्थ्य थोड़ा खराब रह सकता है, बुखार या तापमान बढ़ सकता है. संतान पक्ष अच्छा है. निवेश के लिए उपयुक्त समय है.
मिथुन: सिरदर्द या आंखों में दर्द हो सकता है. स्वास्थ्य पर ध्यान दें. प्रेम और संतान पक्ष बहुत अच्छा रहेगा. पार्टनर से सलाह लेकर निवेश करें. व्यापार अच्छा चलेगा.
कर्क: भावुकता पर काबू रखें. मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ रह सकता है. प्रेम में तकरार हो सकती है. बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. पिता से अनबन न होने दें. उच्च अधिकारियों से बहस न करें. निवेश रोक दें.
सिंह: सरकारी कामों में सुधार होगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. व्यापार मजबूत रहेगा. घर, जमीन या गाड़ी खरीदने का योग है. खर्च ज्यादा हो सकता है. छोटे-छोटे निवेश करें.
कन्या: पराक्रम बढ़ेगा. व्यापारिक ऊर्जा अच्छी रहेगी. स्वास्थ्य मजबूत है. प्रेम और संतान पक्ष शानदार रहेगा. मित्र और भाई-बहन का सहयोग मिलेगा. निवेश करने का अच्छा समय है.
तुला: धन हानि के संकेत हैं. निवेश न करें. बोलने में सावधानी बरतें. जुआ-सट्टा से दूर रहें. स्वास्थ्य अच्छा है. प्रेम-संतान औसत रहेगा. व्यापार ठीक चलेगा.
वृश्चिक: आप नायक-नायिका जैसे चमक रहे हैं. आकर्षण का केंद्र बनेंगे. स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा. निवेश जरूर करें.
धनु: सिरदर्द, आंखों में दर्द और मानसिक तनाव रह सकता है. खर्च ज्यादा होंगे. निवेश से घाटा हो सकता है. प्रेम-संतान औसत रहेगा. व्यापार ठीक चलेगा.
मकर: आय के नए रास्ते खुलेंगे. स्वास्थ्य बेहतर रहेगा. प्रेम-संतान पक्ष मजबूत है. व्यापार अच्छा चलेगा. निवेश और व्यापारिक यात्रा के लिए अच्छा समय है.
कुंभ: कोर्ट-कचहरी में जीत मिलेगी. व्यापार में सफलता होगी. उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य सुधरेगा. प्रेम-संतान औसत रहेगा. गुस्से से बचें.
मीन: भाग्य साथ देगा. यात्रा का योग है. स्वास्थ्य और प्रेम-संतान में सुधार होगा. व्यापार अच्छा रहेगा. निवेश के लिए उपयुक्त समय है.