menu-icon
India Daily

आज इन 5 राशियों का मंगल रहेगा दिन, खुल जाएंगे बंद किस्मत के दरवाजे; जानें क्या कहता है आपका राशिफल

ग्रहों के उलट-फेर का सीधा असर राशियों पर पड़ता है. आज भी इसका सीधा असर कुछ राशियों पर देखने को मिल सकता है, दिन की शुरुआत करने से पहले जानें क्या कहता है आपका राशिफल

shanu
Edited By: Shanu Sharma
आज इन 5 राशियों का मंगल रहेगा दिन, खुल जाएंगे बंद किस्मत के दरवाजे; जानें क्या कहता है आपका राशिफल
Courtesy: India Daily

आज 19 मई 2026, मंगलवार के दिन चंद्रमा मिथुन राशि में और सूर्य वृषभ राशि में प्रवेश कर रहा है. इस खास संयोग का खास असर कुछ राशियों पर देखने को मिल सकता है. कुछ राशियों  का दिन शांत रहेगा, हालांकि कुछ राशि वालों के जीवन में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है. जानते हैं क्या कहता है आपका राशिफल

मेष राशि

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है. स्वास्थ्य बेहतर होगा और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. वहीं अगर नौकरी के क्षेत्र में यदि आपने कोई नया डिजाइन या प्रोजेक्ट तैयार किया है, तो आज उसे कार्य रूप देने का उत्तम समय है.

वृषभ राशि

आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है. खास कर उन लोगों का दिन और भी ज्यादा बेहतर होगा, जो लिखने या पढ़ने का काम करते हैं. स्वास्थ्य की दृष्टि से भी आपका दिन आज अच्छा रहने वाला है. सफलता के नए रास्ते खुलेंगे.

मिथुन राशि

आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. हालांकि स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है. साथ ही अपनी वाणी पर भी नियंत्रण रखें और लोगों से प्यार से बात करें. आज लोग आपकी तारीफ करेंगे.

कर्क राशि

आज आपके लाभ का दिन है. व्यापार के क्षेत्र में आज आपका दिन बढ़ियां रहने वाला है. हालांकि उसी हिसाब से खर्च भी होगा. जिससे मन में थोड़ी चिंता रह सकती है. फालतू की चिंता से बचें और अभी के काम पर ध्यान दें.

सिंह राशि

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है. रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है, साथ ही आय के नए रास्ते बन सकते हैं. धीरे-धीरे आपकी परेशानी दूर होगी. आपके अच्छे दिन अब शुरू होंगे.

कन्या राशि

आज आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों से बचने की जरूरत है. हालांकि अन्य क्षेत्रों में आपको अपार सफलता मिलेगी. बिगड़े हुए काम बनते नजर आ रहे हैं. आपके दोस्तों का साथ मिलेगा.

तुला राशि

धीरे-धीरे आप पुरानी परेशानियों से बाहर निकलेंगे और स्वास्थ्य भी बेहतर होगा. मन को थोड़ा शांत रखें और पूजा पाठ करें. परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें.

वृश्चिक राशि

आज आपको सतर्क रहने की जरूरत है. दुश्मन आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे, हालांकि उसका आप पर कोई ज्यादा असर नहीं होगा. अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताएं.

धनु राशि

आज आपके जीवनसाथी आपका पूरा सहयोग करेंगे. दिल खोलकर अपनी बातें रख दें. मन में कोई भी बात न रखें, नहीं तो बाद में परेशानी बढ़ सकती  है. 

मकर राशि

आज आपका दिन है. सब आपके आस-पास रहेंगे. आपके दुश्मन भी आज दोस्त बनने की कोशिश करेंगे. हालांकि स्वास्थ्य पर ध्यान दें. अपने दोस्तों के साथ समय बिताने का पूरा मौका मिलेगा.

कुंभ राशि

आज आपकी सफलता का दिन है. अगर आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें आपको सफलता मिलेगी. नौकरी के क्षेत्र में भी अच्छा परिणाम मिलेगा, अपनी वाणी पर कंट्रोल करें.

मीन राशि

आज आपके लिए बेहतर दिन है. आज आप कोई गाड़ी खरीद सकते हैं. संतान पक्ष से भी कोई अच्छी खबर आ सकती है. परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे.