menu-icon
India Daily

Mars Transit: 'सेनापति'अपनी राशि में मचाने आ रहे हैं धमाल, इन 3 राशि वालों को कर देंगे मालामाल

Mars Transit: ग्रहों के सेनापति के नाम से पहचाने जाने वाले मंगल ग्रह जल्द ही मेष राशि में प्रवेश करने वाले हैं. मेष राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होने वाला है. 

India Daily Live
Mars Transit: 'सेनापति'अपनी राशि में मचाने आ रहे हैं धमाल, इन 3 राशि वालों को कर देंगे मालामाल
Courtesy: freepik

Mars Transit: मंगल को मेष राशि में गोचर कुछ राशि वालों के लिए काफी अच्छा समय लेकर आने वाला है. ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ग्रहों को सेनापति कहा जाता है. मेष राशि के स्वामी भी मंगल ही हैं. अभी वे मीन राशि में विराजमान हैं. 

आगामी 1 जून को को दोपहर 3 बजकर 51 मिनट पर मंगल अपनी ही राशि मेष में गोचर कर जाएंगे. मंगल के इस गोचर का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. कुछ के लिए यह शुभ तो कुछ के लिए अशुभ फल देने वाला रहेगा. वहीं, 3 ऐसी राशियां भी हैं, जिनको मंगल का यह गोचर मालामाल कर देगा. आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनके लिए मंगल का गोचर शानदार समय लेकर आने वाला है. 

मेष राशि 

मेष राशि में मंगल का गोचर इस राशि वालों के लिए शानदार समय लेकर आएगा. इस राशि वालों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा. व्यापारियों को बंपर रिटर्न मिलेगा. करियर में भी आपको तरक्की मिलेगी. समाज में आपका खूब मान और सम्मान बढ़ेगा. इस दौरान आप काफी ऊर्जावान रहने वाले हैं. आपको फैमिली का फुल सपोर्ट मिलेगा. इसके साथ ही घर और परिवार में सुख व शांति का माहौल बना रहने वाला है. 

धनु राशि 

मंगल के मेष राशि में गोचर से धनु राशि वालों को काफी शुभ परिणाम मिलेंगे. इस दौरान आपको खुद में पॉजिटिव एनर्जी देखने को मिलेगी. काम पर आपका पूरा फोकस बना रहेगा. इस दौरान आप खुद को काफी प्रोडक्टिव और कॉन्फिडेंट फील करेंगे. धार्मिक कार्यों में आपका खूब मन लगेगा. पर्सनल लाइफ में बैलेंस बना रहेगा. 

मीन राशि 

मीन राशि वालों के लिए मंगल का गोचर बेहद ही शानदार समय लेकर आने वाला है. धन आगमन के योग बन रहे हैं. इसके साथ ही आपकी फाइनेंशियल कंडीशन काफी अच्छी हा जाएगी. काम के सिलसिले में आपको देश-विदेश की यात्रा भी करनी पड़ सकती है. लाइफ पार्टनर का आपको फुल सपोर्ट मिलेगा. परिवार में खुशियों का माहौल रहने वाला है. 

Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.  theindiadaily.com  इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.