Sawan Somvar: आज सावन का पहला सोमवार है. सावन का महीना शिव भक्तों के लिए बहुत खास होता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के सोमवार को व्रत रखने और भगवान शिव की सच्चे मन से पूजा करने से मनोवांछित फल मिलता है और जीवन के सारे दुख-कष्ट दूर हो जाते हैं. इस दिन कई शुभ संयोग बन रहे हैं, इसलिए पूजा का पुण्य अक्षय माना जाता है.
ब्रह्म मुहूर्त (सुबह की पूजा): सुबह 4:11 से 5:33 तक
अभिजीत मुहूर्त (दोपहर की पूजा): दोपहर 12:19 से 1:10 तक
संध्या/रात्रि पूजा मुहूर्त: शाम 7:13 से रात 8:20 तक
राहुकाल (पूजा से बचें): सुबह 7:53 से 9:30 तक
#WATCH उज्जैन(मध्य प्रदेश): सावन के पहले सोमवार को महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल भस्म आरती की गई। pic.twitter.com/o9nbwEVyRA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 3, 2026Also Read
सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें. घर के मंदिर में दीप जलाएं और व्रत-पूजा का संकल्प लें. शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही, शहद, शक्कर और पंचामृत चढ़ाएं. भगवान को बेलपत्र, भांग, धतूरा, शमी के पत्ते, सफेद फूल और भस्म अर्पित करें. पूजा के दौरान “ॐ नमः शिवाय” या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें. अंत में शिव चालीसा पढ़ें, आरती उतारें और फल-मिठाई का भोग लगाएं.
#WATCH अयोध्या(उत्तर प्रदेश): सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में पावन स्नान किया। pic.twitter.com/zOboSrzyRE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 3, 2026
आर्थिक तंगी और कर्ज से मुक्ति के लिए: शिवलिंग पर 21 बेलपत्रों पर चंदन से “ॐ नमः शिवाय” लिखकर चढ़ाएं. 5 शमी के पत्ते अर्पित करें. गन्ने के रस से अभिषेक करें.
नौकरी और करियर में तरक्की के लिए: जल में कच्चा दूध और काले तिल मिलाकर अभिषेक करें. 21 बिना टूटे चावल अर्पित करें.
विवाह में देरी दूर करने के लिए: जल में केसर और कच्चा दूध मिलाकर अभिषेक करें. माता पार्वती को सिंदूर और सुहाग सामग्री चढ़ाएं.
स्वास्थ्य लाभ के लिए: तांबे के लोटे में गंगाजल मिलाकर महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जाप करें. शिवलिंग पर शहद और इत्र लगाकर जल चढ़ाएं.