BABA VANGA PREDICTION: अपनी भविष्यवाणियों के लिए दुनिया भर में मशहूर बाबा वांग ने एक बार फिर चौंकाने वाली बात कह दी है. उन्होंने गर्मियों के मौसम को लेकर एक अहम भविष्यवाणी की है. 2026 में गर्मी का प्रकोप बढता ही दिख रहा हैं. अप्रैल के महीने में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. कई लोग इस बढ़ती गर्मी को आने वाले महीने के लिए चेतावानी की तरह देख रहे हैं. तेज धूप, लू और बढ़ता तापमान लोगों के पसीने निकाल देगा. भविष्यवाणी की मानें तो ठंडी हवा के लिए लोग कई महीनों तक तरसते दिखेंगे.
इस स्थिति को लोग बाबा वांगा की पिछली भविष्यवाणियों के नजरिए से देख रहे हैं. अपनी भविष्यवाणी में बाबा वांगा ने लोगों से आग्रह किया था कि जलवायु परिवर्तन के कारण पृथ्वी का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ सकता है. 2026 के लिए उन्होंने गर्मी, सूखे और मॉनसून के मौसम में बहुत कम बारिश होने की भविष्यवाणी की थी. इसके साथ ही उन्होंने लोगों को सर्तक रहने को भी कहा था;
हालांकि, वैज्ञानिक इन भविष्यवाणियों को सच मानने के बजाय सिर्फ़ सांकेतिक संकेत मानते हैं. उनका कहना है कि चिंता की असली वजह जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग का लगातार बढ़ना है. इस बीच मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस साल गर्मी का ज्यादा होना प्राकृतिक और इंसानी कारणों, जैसे कि जंगलों की कटाई, प्रदूषण और ग्रीनहाउस गैसों के बढ़ते उत्सर्जन का मिला-जुला नतीजा है.
वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि अगर तापमान इसी रफ्तार से बढ़ता रहा, तो सूखे जैसे हालात पैदा हो सकते हैं. इससे कई तरह की समस्याएं खड़ी हो सकती हैं, जिनमें पानी की कमी, खेती की फसलों पर बुरा असर और खाने-पीने की चीज़ों का संकट शामिल है. इसके अलावा, अंटार्कटिका में ग्लेशियर बहुत तेजी से पिघल रहे हैं, जो इस बात का साफ़ संकेत है कि पृथ्वी का जलवायु संतुलन बिगड़ रहा है. मौसम विशेषज्ञों का ज़ोर देकर कहना है कि ऐसे हालात में घबराने के बजाय, सावधानी बरतना कहीं ज्यादा जरूरी है. लोगों को दिन के सबसे गर्म समय में बाहर निकलने से बचना चाहिए.