Guru Gochar 2024: बृहस्पति को ज्योतिष में देवताओं का गुरु माना जाता है. मान्यता है कि जब भी देवगुरु बृहस्पति अपनी चाल में बदलाव करते हैं तो इसका असर सभी 12 राशि वालों पर पड़ता है. आगामी 20 अगस्त 2024 को देवगुरु बृहस्पति मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं. अब वे आगामी 3 महीने तक इसी नक्षत्र में ही रहेंगे. इसके बाद 28 नवंबर 2024 की दोपहर 1 बजकर 10 मिनट को वे मृगशिरा नक्षत्र से निकल जाएंगे. अभी देवगुरु बृहस्पति रोहिणी नक्षत्र में मौजूद हैं.
देवगुरु बृहस्पति को सुख, सौभाग्य और समृद्धि का दाता माना जाता है. जब 20 अगस्त को देवगुरु बृहस्पति नक्षत्र परिवर्तन करेंगे तो कुछ राशि वालों के शुभ दिन शुरू हो जाएंगे. इन राशि वालों की धन-संपदा भी बढ़ेगी. आइए जानते हैं कि गुरु का यह गोचर किन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा.
गुरु का गोचर वृषभ राशि वालों के लिए काफी लाभकारी साबित होने वाला है. पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी. नौकरी करते हैं तो उन्नति के आपको कई मौके मिलेंगे. समाजिक पद- प्रतिष्ठा बढ़ेगी. आमदनी के नए स्रोतों से धनलाभ होगा.
गुरु के नक्षत्र परिवर्तन से सिंह राशि वालों के जीवन में बहार आने वाली है. नौकरी और कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे. लंबे समय से चली आ रही परेशानी खत्म हो जाएगी. अविवाहितो की शादी भी तय हो सकती है. आय के साधन बढ़ेंगे और आपको धन लाभ होगा.
धनु राशि वालों के लिए गुरु का गोचर काफी शानदार रहने वाला है. आने वाले 3 महीने इस राशि वालों के वरदान समान रहेंगे. धन, सुख और संपदा में वृद्धि होगी. पैतृक संपत्ति से आपको लाभ होगा. पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी.
Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.