आज 8 फरवरी 2026, दिन रविवार है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है. चंद्रमा आज तुला राशि में भ्रमण कर रहे हैं और स्वाति नक्षत्र प्रभावी रहेगा. स्वाति नक्षत्र के अधिपति राहु और तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं. रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है, इसलिए आज सूर्य उपासना विशेष फलदायी मानी गई है. आइए जानते हैं आज सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल.
मेष राशि- आज चंद्रमा सप्तम भाव में और गुरु तृतीय भाव में स्थित हैं. व्यापार से जुड़े लोगों को कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धैर्य बनाए रखें, परिस्थितियां जल्द अनुकूल होंगी. विद्यार्थियों को करियर से जुड़ी नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगी. प्रेम संबंधों में भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी है.
वृष राशि- चंद्रमा षष्ठम भाव में और गुरु द्वितीय भाव में हैं. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के संकेत मिल सकते हैं. व्यवसाय में अनावश्यक भागदौड़ से बचें. परिवार के किसी करीबी व्यक्ति से मतभेद संभव है, क्रोध पर नियंत्रण रखें. स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें.
मिथुन राशि- आज चंद्रमा पंचम भाव में स्थित हैं, जो शुभ संकेत देता है. राजनीति और सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों के लिए दिन अहम रहेगा. व्यापार में प्रदर्शन संतोषजनक रहेगा. प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी, लेकिन युवा वर्ग भावनाओं में बहने से बचें.
कर्क राशि- चंद्रमा चतुर्थ भाव में और गुरु व्यय भाव में हैं. नौकरी में प्रयासों के बावजूद अपेक्षित सफलता न मिलने से मन विचलित हो सकता है. व्यापार में लाभ के संकेत हैं. छात्रों को समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना होगा. प्रेम संबंधों में तनाव संभव है.
सिंह राशि- राशि स्वामी सूर्य षष्ठ भाव में और चंद्रमा तृतीय भाव में हैं. व्यापार में पुराने संघर्ष अब मित्रों की सहायता से समाप्त होंगे. नौकरी में चल रहे विवाद सुलझ सकते हैं. प्रेम जीवन को बेहतर बनाने के लिए यात्रा संभव है.
कन्या राशि- आज चंद्रमा द्वितीय भाव में हैं. नौकरी में बड़ी सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप कुशलता से निभाएंगे. आपकी वाणी और व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा. धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है.
तुला राशि- चंद्रमा आज आपकी ही राशि में और गुरु नवम भाव में हैं. व्यापार में नए प्रोजेक्ट से लाभ होगा. करियर को लेकर गंभीर रहेंगे. पारिवारिक यात्रा सुखद रहेगी. दस्तावेजी कार्यों में लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है.
वृश्चिक राशि- आज चंद्रमा व्यय भाव में हैं, लेकिन मंगल के प्रभाव से आत्मबल बढ़ेगा. करियर से जुड़ी पुरानी चिंताओं का समाधान मिलेगा. नई बिजनेस डील सफल हो सकती है. स्वास्थ्य में रक्तचाप से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है.
धनु राशि- चंद्रमा एकादश और गुरु सप्तम भाव में हैं. धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं. अनावश्यक यात्राओं से बचें. स्वास्थ्य विशेषकर आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है. प्रेम जीवन में थोड़ा तनाव संभव है.
मकर राशि- चंद्रमा दशम भाव में और गुरु षष्ठ भाव में हैं. नौकरी की स्थिति पहले से बेहतर होगी. व्यवसाय में नए कार्य की शुरुआत हो सकती है. मन की आवाज के विरुद्ध कोई निर्णय न लें. प्रेम जीवन में समय की कमी खल सकती है.
कुम्भ राशि- शनि द्वितीय भाव में और चंद्रमा भाग्य भाव में हैं. नौकरी में काम का दबाव बढ़ सकता है. व्यापार में नए प्रोजेक्ट समय पर पूरे होंगे. बड़े भाई का सहयोग मिलेगा. प्रेम जीवन में अच्छा समय बिताएंगे.
मीन राशि- गुरु चतुर्थ भाव में और शनि इसी राशि में स्थित हैं. व्यापार में अब सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है. करियर में मित्रों का सहयोग मिलेगा. प्रेम संबंधों में ईमानदारी बनाए रखें.