menu-icon
India Daily

शुक्रवार को इन राशियों पर बरसेगी भगवान की कृपा! मेष से मीन तक जानें आज का भविष्यफल

आज 27 नवंबर 2026, शुक्रवार का दिन है. पंचांग के अनुसार आज मार्गशीर्ष कृष्ण तृतीया और आर्द्रा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन.

Shilpa Shrivastava
शुक्रवार को इन राशियों पर बरसेगी भगवान की कृपा! मेष से मीन तक जानें आज का भविष्यफल
Courtesy: India Daily 24x7

नई दिल्ली: आज 27 नवंबर 2026, शुक्रवार का दिन है. पंचांग के अनुसार आज मार्गशीर्ष कृष्ण तृतीया और आर्द्रा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. ग्रह-नक्षत्रों की चाल कुछ राशियों के लिए सफलता, धन लाभ और तरक्की के नए अवसर लेकर आ सकती है. वहीं कुछ राशि वालों को कामकाज में सावधानी बरतने और जल्दबाजी में फैसले लेने से बचने की जरूरत होगी.

किसी को परिवार का सहयोग मिलेगा तो किसी के लिए नौकरी और व्यापार में नए रास्ते खुल सकते हैं. आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन.

मेष: आज निजी काम पूरे करने में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा. सामाजिक गतिविधियों में आपकी भागीदारी बढ़ सकती है और मान-सम्मान में वृद्धि होगी. नए कपड़े, आभूषण या उपहार मिलने के भी योग बन रहे हैं.

वृषभ: आज जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचना चाहिए. कामकाज के सिलसिले में भागदौड़ अधिक रहेगी, लेकिन इसका अच्छा परिणाम मिल सकता है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है.

मिथुन: आज का दिन सफलता देने वाला हो सकता है. कार्यक्षेत्र में विस्तार के नए अवसर मिल सकते हैं. सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर खर्च बढ़ सकता है. हालांकि अपना समय बेकार के कामों में बर्बाद न करें.

कर्क: आज प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है. नए लोगों से दोस्ती भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकती है. आर्थिक स्थिति में सुधार और आय के नए साधन बनने के संकेत हैं. घर की सुख-सुविधाओं पर खर्च हो सकता है.

सिंह: आज व्यापार से जुड़े फैसले सोच-समझकर ले. सरकारी और प्रशासनिक कामों में सफलता मिलने की उम्मीद है. नौकरी को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है, लेकिन पारिवारिक जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ सकती हैं.

कन्या: आज कानूनी मामलों में स्थिति अनुकूल रह सकती है. धार्मिक और शुभ कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा. हालांकि संतान से जुड़ी कोई चिंता परेशान कर सकती है. घर और सुविधाओं पर खर्च बढ़ने की संभावना है.

तुला: आज भाग्य का साथ मिलने के संकेत हैं. काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है. जिम्मेदारियां बढ़ने से थकान महसूस हो सकती है, लेकिन आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की उम्मीद है.

वृश्चिक: आज अनुभवी लोगों की सलाह से फायदा हो सकता है. सरकारी कामकाज में आ रही परेशानियां दूर होने के योग हैं. किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिल सकती है. हालांकि खानपान और दिनचर्या का विशेष ध्यान रखें.

धनु: आज कार्यक्षेत्र में कुछ उलझनों का सामना करना पड़ सकता है. मन में बेवजह की चिंता या डर बना रह सकता है. रोजमर्रा के कामों में रुकावटें आ सकती हैं. यात्रा के दौरान सावधानी बरतना बेहतर रहेगा.

मकर: बदलती परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालना होगा. उम्मीद के मुताबिक लाभ नहीं मिलने से थोड़ी निराशा हो सकती है. लेखन, कला और रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है. वाहन संबंधी परेशानियां भी दूर हो सकती हैं.

कुंभ: आज का दिन मेहनत का अच्छा फल देने वाला हो सकता है. नौकरी और कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी. सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और माता पक्ष से जुड़ी चिंताएं कम हो सकती हैं. पूरे मन से काम करने पर अच्छे परिणाम मिलेंगे.

मीन: आज साहसिक फैसले फायदेमंद साबित हो सकते हैं. व्यापार से जुड़ी पुरानी परेशानियां सुलझने की संभावना है. किसी महत्वपूर्ण संदेश या सूचना से आपको खुशी मिल सकती है. जोखिम भरे कामों में सावधानी जरूर बरतें.