Aaj Ka Rashifal: आज 28 नवंबर 2026, शनिवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आया है. ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कुछ राशि वालों को नौकरी और कारोबार में सफलता मिल सकती है, जबकि कुछ लोगों को आर्थिक मामलों और स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की जरूरत होगी. किसी के घर में खुशियों का माहौल बन सकता है तो किसी को मेहनत के बाद भी उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं मिलेंगे. आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल.
मेष: आज का दिन लाभकारी रह सकता है. नई योजनाएं बनाने और उन्हें आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा. रिश्तों में मधुरता आएगी. हालांकि किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. मानसिक रूप से संतुष्टि महसूस होगी.
वृषभ: घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रह सकता है. इससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा. किसी शुभ काम की शुरुआत हो सकती है. नई योजनाओं पर काम करने के लिए दिन अच्छा है. मित्रों का सहयोग मिलेगा.
मिथुन: आज काम समय पर पूरा करने में परेशानी हो सकती है. हालांकि नौकरी से जुड़े प्रयास सफल हो सकते हैं. सरकारी कामों में सहयोग मिलने की संभावना है. जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ सकती हैं.
कर्क: आज अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है. सरकारी मामलों को बातचीत के जरिए सुलझाने में सफलता मिल सकती है. धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने से मन को शांति मिलेगी. कामकाज में नियमितता बनाए रखें.
सिंह: आय के नए रास्ते खुल सकते हैं. हालांकि अधिक काम के कारण थकान और सुस्ती महसूस हो सकती है. किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी. विवादों से दूर रहना बेहतर रहेगा.
कन्या: परिस्थितियों को देखते हुए अपनी योजनाओं में बदलाव कर सकते हैं. नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. कारोबार से जुड़े कामों में व्यस्तता बढ़ सकती है. जीवनसाथी का पूरा साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा.
तुला: कोई पुरानी उलझन अनुभवी व्यक्ति की सलाह से दूर हो सकती है. कामकाज की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. खानपान का ध्यान रखें और पैसों का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें.
वृश्चिक: मन में किसी अनहोनी को लेकर चिंता रह सकती है. सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से खुशी मिलेगी. संतान से जुड़ी कोई बात आपको भावुक कर सकती है. स्वास्थ्य और खानपान पर ध्यान देना जरूरी है.
धनु: आज कार्यक्षेत्र में सुधार करने का अच्छा मौका है. मेहनत से काम करने पर सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. दांपत्य जीवन में सुख और सहयोग बना रहेगा. मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा.
मकर: आज किसी महत्वपूर्ण काम में दूसरों की मदद लेनी पड़ सकती है. किसी मित्र के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है. मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन उम्मीद के मुताबिक लाभ मिलने में देरी हो सकती है.
कुंभ: आज कामकाज की धीमी रफ्तार परेशान कर सकती है. आर्थिक लेनदेन को लेकर चिंता और अचानक खर्च बढ़ सकते हैं. हालांकि अपनी मेहनत और समझदारी से आप परिस्थितियों को संभालने में सफल रहेंगे.
मीन: आज अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. पहले से तय किए गए काम समय पर पूरे हो सकते हैं. सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ने के योग हैं. विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी.