menu-icon
India Daily

Aaj Ka Rashifal: मिथुन और वृश्चिक राशि का मंगल रहेगा दिन, जानें क्या कहता है आपका राशिफल

आज 5 मई दिन मंगलवार को ग्रहो की चाल का सीधा असर 12 राशियों पर पड़ेगी. कुछ राशियों के लिए यह अच्छा रहने वाला है, वहीं कुछ राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
Aaj Ka Rashifal: मिथुन और वृश्चिक राशि का मंगल रहेगा दिन, जानें क्या कहता है आपका राशिफल
Courtesy: India Daily

आज 5 मई 2026, मंगलवार का दिन है. आज का दिन कुछ राशियों के लिए मंगल रहने वाला है. हालांकि कुछ राशि वालों को सतर्क रहने की जरूरत है. ग्रहों की चाल का सीधा असर 12 राशियों पर पड़ती है, तो चलिए जानते हैं, आज का दिन कैसा रहने वाला है.

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए कुछ खास नहीं है, खासकर दोपहर के समय तक आपको सतर्क रहने की जरूरत है. इसके बाद माहौल थोड़ा सामान्य होगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें और चोट से बचने की कोशिश करें.

वृषभ राशि

आज आप अपने जरूरी काम को जल्दी खत्म कर लें क्योंकि जैसे-जैसे दिन ढ़लेगा आपके लिए चुनौती भी बढ़ सकती है. परिवार के साथ आज समय बिताएं और भगवान हनुमान की पूजा करें. 

मिथुन राशि

आप आज अपने शत्रुओं पर दबदबा कायम करेंगे. आपका दिन भी आनंदमय रहने वाला है. करियर के क्षेत्र में भी सफलता के योग हैं, आपके सीनियर आपकी तारीफ करेंगे. वाणी पर संयम बना कर रखें नहीं तो बाद में परेशानी बढ़ सकती है.

कर्क राशि

आज आप थोड़ा परेशान रह सकते हैं, लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा. किसी भी अपने से बहस करने से बचें नहीं तो यह आपको लंबे समय के लिए परेशान कर सकता है. 

सिंह राशि 

अपने इमोशन को कंट्रोल में रखें नहीं तो सामने वाला व्यक्ति उसका  फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेगा. व्यापार में स्थिरता रहेगी, लेकिन संयम के साथ काम लें नहीं तो परेशानी बढ़ सकती है. 

कन्या राशि

घर में शांति बनाएं रखें, आज आपका दिन सामान्य रहेगा. बजरंगबली की पूजा करने से आपका दिन और बेहतर हो सकता है.

तुला राशि

आज आपको कोई नया अवसर मिल सकता है, लेकिन सोच समझकर कदम आगे बढ़ाएं. लोगों के बीच आपका नाम-सम्मान बढ़ेगा. अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं.  

वृश्चिक राशि

आज आपको धन लाभ हो सकता है. आपकी वजह से पूरे परिवार में खुशी का माहौल होगा. नौकरी के क्षेत्र में भी सफलता के योग है. अपना हर निर्णय अपने परिवार वालों को जरूर बताएं.

धनु राशि

आज आपको वो सब मिल सकता है, जो आप पाना चाहते हैं. लेकिन अपने सभी निर्णयों को लेकर सतर्क रहें. नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में सफलता के योग हैं. 

मकर राशि

आज आप थोड़े मानसीक रूप से परेशान या चिंतिंत हो सकते हैं. हालांकि आपको ज्यादा सोचने की  जरूरत नहीं है, अपने से बड़ों की सलाह लें.

कुंभ राशि

आय का नया रास्ता खुलेगा. जिससे घर में भी शांति आएगी. आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते है. अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें.

मीन राशि

व्यापार के क्षेत्र में स्थिति मजबूत होगी. घर-परिवार में भी खुशियों का आगमन होगा. प्रेम संबंध मुधर होंगे. अपने आस-पास के लोगों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें, नहीं तो परेशानी बढ़ सकती है.