नई दिल्ली: 2 मार्च, सोमवार को फाल्गुन मास की चतुर्दशी तिथि शाम 5:50 बजे तक रहेगी, तत्पश्चात पूर्णिमा प्रारंभ होगी. अश्लेषा नक्षत्र सुबह 7:50 बजे तक रहेगा, फिर मघा नक्षत्र लगेगा. अतिगण्ड योग दोपहर 12:10 बजे तक रहेगा, उसके बाद सुकर्मा योग शुरू होगा. वणिज करण शाम 5:50 बजे तक रहेगा, फिर विष्टि करण लगेगा. चंद्रमा सुबह 7:50 बजे तक कर्क में रहकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. कुंभ में सूर्य, मंगल, बुध व राहु; सिंह में केतु; मीन में शनि व शुक्र; मिथुन में गुरु स्थित हैं. आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहेगा, चलिए जानते हैं.
मेष: चंद्रमा आपके पांचवें घर में है. पढ़ाई, बच्चे और क्रिएटिव कामों में अच्छा रिजल्ट मिलेगा. बिजनेस में कोई नया आईडिया दिमाग में आएगा, जो आगे कमाई बढ़ाएगा. राजनीति वाले लोग थोड़ा सावधान रहें. स्टूडेंट्स पढ़ाई से खुश रहेंगे. सेहत अच्छी रहेगी, आत्मविश्वास बढ़ेगा.
वृषभ: पढ़ाई, प्रॉपर्टी, कपड़े का बिजनेस या मीडिया वाले लोगों के लिए दिन फायदेमंद. बिजनेस में नई डील पक्की हो सकती है, इसके लिए यात्रा भी हो सकती है. ऑफिस में किसी साथी से बहस न हो, इसलिए बातें संभालकर करें.
मिथुन: बुध आपको अच्छी मैनेजमेंट पावर दे रहा है. बैंकिंग, आईटी या मैनेजमेंट फील्ड में नए मौके मिल सकते हैं. समय बेकार न जाने दें. बिजनेस में काम बहुत ज्यादा रहेगा, थोड़ी टेंशन हो सकती है लेकिन नतीजे अच्छे आएंगे.
कर्क: नौकरी में थोड़ी अनिश्चितता रहेगी. स्टूडेंट्स का परफॉर्मेंस अच्छा है, लेकिन अभी बड़ा बदलाव नहीं. राजनीति में कामयाबी मिलेगी. दिमाग संतुलित रखें. लव लाइफ में कुछ नया ट्विस्ट आ सकता है. गाड़ी चलाते वक्त सावधानी बरतें.
सिंह: चंद्रमा आपकी ही राशि में है, इसलिए कॉन्फिडेंस बहुत बढ़ेगा. जॉब में काम ज्यादा लेकिन बॉस का साथ मिलेगा. बिजनेस में सही रास्ता चुनें. स्टूडेंट्स अपनी एनर्जी सही जगह लगाएंगे. सेहत नॉर्मल रहेगी.
कन्या: बिजनेस पहले से अच्छा चल रहा है. जॉब में फोकस बढ़ाएं. कई दिनों से अटके काम आज खत्म करने की कोशिश करें. आपकी मीठी बात और अच्छा बर्ताव लोगों को इम्प्रेस करेगा, यही सफलता की कुंजी बनेगा. रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना.
तुला: बुध और शुक्र से तरक्की के रास्ते खुल रहे हैं. स्टूडेंट्स को अच्छे मार्क्स या सफलता मिलेगी. लव लाइफ बहुत आकर्षक और खुशहाल रहेगी. आज कहीं घूमने-फिरने का मौका मिल सकता है. गाड़ी चलाते सावधान रहें.
वृश्चिक: खर्च थोड़ा ज्यादा हो सकता है, लेकिन मंगल और गुरु से नौकरी में प्रमोशन या तरक्की के योग. स्टूडेंट्स की करियर वाली चिंता दूर होगी. दोस्तों का अच्छा साथ मिलेगा. सेहत का खास ख्याल रखें. परिवार पूरा सपोर्ट करेगा.
धनु: दोस्तों के आने से खुशी मिलेगी. चंद्रमा और शुक्र से पैसा आने की उम्मीद है. मेहनत का पूरा फल अभी नहीं मिलेगा, लेकिन धैर्य रखें. लव लाइफ में सुखद पल रहेंगे. पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं और ईमानदार रहें.
मकर: बैंकिंग और आईटी में अच्छी प्रगति के संकेत. बिजनेस में सफलता मिलेगी. स्टूडेंट्स पॉजिटिव माइंड रखें. धार्मिक जगह की यात्रा हो सकती है. लव लाइफ में ज्यादा इमोशनल न हों. सेहत अच्छी रहेगी.
कुम्भ: बिजनेस में थोड़ी कन्फ्यूजन से परेशानी हो सकती है. सही वक्त पर सही फैसला लें. अटका पैसा मिलने से राहत मिलेगी. दोस्त मदद करेंगे. लव लाइफ में नेगेटिव सोच से दूर रहें. सेहत बेहतर होगी.
मीन: गुरु तीसरे घर में है, इसलिए मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी. परिवार में किसी बात पर हल्का तनाव हो सकता है. बिजनेस में काम करने का तरीका सुधारें. लव लाइफ में प्यार भरी बातों से रिश्ता मजबूत होगा. टाइम मैनेजमेंट से कामयाबी मिलेगी.