ग्रहों की चाल के अनुसार आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आया है, जबकि कुछ को संयम और सावधानी बरतने की जरूरत होगी. 1 मार्च, रविवार को चंद्रमा कर्क राशि में और पुष्य नक्षत्र में स्थित है, जो सामान्यतः शुभ माना जाता है. गुरु मिथुन में हैं. सिंह राशि में केतु का प्रभाव है. सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल कुंभ राशि में विराजमान हैं, जिनमें बुध वक्री अवस्था में चल रहे हैं. शनि मीन राशि में स्थित हैं. आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल.
मेष राशि- घरेलू मामलों में अनावश्यक विवाद से बचें. जमीन, मकान या वाहन से जुड़े काम आगे बढ़ सकते हैं. सेहत सामान्य रहेगी, पर लापरवाही न करें. प्रेम संबंधों में भ्रम या असमंजस की स्थिति बन सकती है. संतान की सेहत या व्यवहार को लेकर चिंता हो सकती है. आय में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन नए अवसर भी खुलेंगे. सूर्य को जल अर्पित करना शुभ रहेगा.
वृषभ राशि- आपका आत्मविश्वास और साहस बढ़ा हुआ रहेगा. कामकाज में कुछ उतार-चढ़ाव के बावजूद स्थिति मजबूत होती दिखेगी. प्रेम और संतान पक्ष सामान्य रहेगा. स्वास्थ्य में हल्की परेशानी हो सकती है. मां काली की उपासना लाभदायक होगी.
मिथुन राशि- धन लाभ के संकेत हैं. परिवार या मित्रों का दायरा बढ़ सकता है. व्यापार सामान्य गति से चलेगा, लेकिन निवेश टालना बेहतर रहेगा. प्रेम और संतान को लेकर थोड़ा संयम रखें. देवी की आराधना से मन को शांति मिलेगी.
कर्क राशि- पिछले समय की तुलना में राहत महसूस करेंगे. स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं, हालांकि पूरी तरह निश्चिंत न हों. व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा. प्रेम संबंधों में धैर्य रखने की जरूरत है. हनुमान जी की उपासना से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे.
सिंह राशि- मानसिक दबाव और खर्च बढ़ सकते हैं. कर्ज लेने की नौबत आ सकती है. जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें. नौकरी या व्यवसाय में थोड़ी अस्थिरता रहेगी, लेकिन स्थिति जल्द संभल जाएगी. पीली वस्तु अपने पास रखना लाभकारी रहेगा.
कन्या राशि- आय के नए स्रोत बनेंगे और रुका हुआ धन मिलने की संभावना है. प्रेम और संतान का सहयोग मिलेगा. व्यापार की स्थिति संतोषजनक रहेगी. विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, लेकिन आप उन पर भारी पड़ेंगे. शनिदेव की पूजा शुभ रहेगी.
तुला राशि- कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है. राजनीति या प्रशासन से जुड़े लोगों को लाभ होगा. करियर स्थिर रहेगा, लेकिन निजी जीवन में तनाव संभव है. संयम से काम लें. शनिदेव का स्मरण लाभदायक रहेगा.
वृश्चिक राशि- भाग्य का साथ मिलेगा और कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी. हालांकि घर का माहौल थोड़ा अशांत रह सकता है. संपत्ति से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें. विवाद की संभावना है. काले वस्त्र या वस्तु का दान करना शुभ रहेगा.
धनु राशि- आज जोखिम उठाने से बचें. वाहन सावधानी से चलाएं, चोट की आशंका है. व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन धीरे-धीरे सुधार होगा. प्रेम और संतान पक्ष सामान्य रहेगा. हनुमान जी की आराधना और लाल वस्तु पास रखना शुभ रहेगा.
मकर राशि- धन लाभ के योग हैं, लेकिन पैसों को लेकर विवाद भी संभव है. परिवार में वृद्धि या किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है. माँ काली की पूजा लाभदायक होगी.
कुंभ राशि- मन में अस्थिरता और तनाव बना रह सकता है. स्वास्थ्य और संबंधों पर ध्यान देने की जरूरत है. व्यापार में भी चुनौतियां रहेंगी. हालांकि सीखने और ज्ञान बढ़ाने के लिए समय अनुकूल है. गणेश जी की पूजा लाभकारी रहेगी.
मीन राशि- विद्यार्थियों और लेखन से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है. प्रेम और संतान को लेकर मध्यम स्थिति रहेगी. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. निवेश फिलहाल टालें. भगवान शिव का जलाभिषेक करना शुभ फल देगा.